US-Israel-Iran War: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दिया 48 घंटों का अल्टीमेटम

US-Israel-Iran War: ईरान-इजरायल-US के बीच जारी जंग और तेज हो गई है। युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है। शनिवार को अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट को तबाह कर देगा।

ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटों का अल्टीमेटम

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा, “अगर ईरान 48 घंटे के भीतर बिना किसी खतरे के होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका उनके अलग-अलग पावर प्लांट पर हमला कर उसे नेस्तनाबूद कर देगा। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस हमले की शुरुआत “सबसे बड़े पावर प्लांट” से की जाएगी।

इससे पहले, ट्रंप ने अमेरिका के सहयोगियों और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से इस अहम समुद्री रास्ते की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेने का आग्रह किया था। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “हम होर्मुज़ जलडमरूमध्य का इस्तेमाल नहीं करते; अमेरिका को इसकी ज़रूरत नहीं है। यूरोप, कोरिया, जापान और चीन को इसकी ज़रूरत है, इसलिए उन्हें इसमें शामिल होना होगा। हालांकि NATO ने अभी तक कार्रवाई करने का साहस नहीं दिखाया है।

होर्मुज कच्चे तेल की सप्लाई का एक प्रमुख केंद्र

बता दें कि अमेरिका पर इस अहम समुद्री रास्ते को सुरक्षित करने का दबाव बढ़ता जा रहा है, क्योंकि इसमें किसी भी तरह की रुकावट का सीधा असर दुनिया भर की ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इसी वजह से अमेरिका ने ईरान को एक कड़ी चेतावनी जारी की है और इसके लिए एक सख्त समय सीमा तय कर दी है।

जानकारों का मानना ​​है कि ट्रंप का यह कदम ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था और आम जनजीवन को ठप करने की एक सोची-समझी रणनीति है। दरअसल होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई का एक प्रमुख केंद्र है। ईरान द्वारा इस पर नाकेबंदी किए जाने से वैश्विक बाज़ार में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे ट्रंप प्रशासन पर देश के भीतर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी दबाव पड़ रहा है।

ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी

इस बीच, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा ढांचे पर हमला करेगा। ईरान की ‘खातम अल-अंबिया सेंट्रल कमांड’ के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ुल्फ़ागरी ने कहा कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के डिसैलिनेशन प्लांट्स (पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट) और IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी हमला करेगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

48-Hour Ultimatum on Strait of HormuzEscalation of Middle East WarGlobal Oil Price SurgeIran Israel WarOil Route CrisisPower PlantsStrait of HormuzTrump Threatens IranTrump's Threat to Iran's Power PlantsTrump's Warning to IranUS Military Strike on IranUS President Donald TrumpUS Threatus-israel iran war