Venezuela-America war: हमले के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ा, ट्रंप का बड़ा दावा

Venezuela-America war: वेनेजुएला में ताबड़तोड़ हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया आई है। ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिकी हिरासत में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा हमला किया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है।” ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले की पूरी जानकारी सुबह 11 बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे।

Venezuela-America war: वेनेजुएला पर अमेरिका का बड़ा हमला

दरअसल अमेरिका ने शनिवार रात करीब 2 बजे वेनेजुएला के चार शहरों पर हमले किए। हमलों के दौरान, अमेरिकी सेना ने मिलिट्री बेस और अहम जगहों को निशाना बनाया। । धमाकों के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकास में दहशत फैल गई। पूरे शहर में भगदड़ का माहौल बन गया है। आसमान में फाइटर जेट उड़ते दिखे, और कई इलाकों में काले धुएं के गुबार दिखाई दिए। शहर के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एक बड़े मिलिट्री बेस के आसपास बिजली चली गई।

Venezuela-America war: वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पकड़ा

अमेरिका के हमले के बाद, वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने एक बयान जारी कर कहा कि वह जवाबी कार्रवाई करेंगे। मादुरो ने बयान आगे कहा कि काराकास में हमले वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्ज़ा करने और देश की राजनीतिक आजादी को जबरदस्ती कमज़ोर करने के मकसद से किए गए थे। इसके साथ ही उन्होंने पूरे देश में इमरजेंसी भी घोषित कर दी। उनके बयान के एक घंटे बाद, ट्रंप ने घोषणा की कि मादुरो को पकड़ लिया गया है। अब हैरानी वाली बात यही है कि क्या सच में ट्रंप की सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है?

अमेरिका ने वेनेजुएला पर क्यों किया हमला

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में कई बार जमीनी कार्रवाई की धमकी दी थी। दरअसल अमेरिका का वेनेजुएला पर हमले करने की कई बड़ी वजह है। अमेरिका राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाना चाहता है। अमेरिका मादुरो को तानाशाह और ड्रग तस्कर मानता है। ट्रंप का दावा है कि वेनेजुएला ने अमेरिकी कंपनियों के तेल अधिकार अवैध रूप से छीन लिए हैं। ट्रंप की माने तो वेनेजुएला अमेरिका में खतरनाक ड्रग्स की तस्करी करता है। अमेरिका पहले ही ड्रग्स ले जा रही 35 नावों पर हमला कर चुका है। इसी के चलते अमेरिका ने वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही इलाके में अपने सैनिकों मौजूदगी भी बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

caracasDonald Trumpmaduromaduro capturedmaduro venezuelanicolas maduroUSus attack venezuelaus attacks venezuelaus venezuelaus venezuela warUSAvenezuela attackvenezuela countryvenezuela newsvenezuela presidentVenezuelanwhy is us attacking venezuelaअमेरिकानिकोलस मादुरोमादुरोवेनेजुएलावेनेजुएला देशवेनेजुएला समाचारहम वेनेजुएलाहम वेनेजुएला पर हमला करते हैं