UPSC Civil Services Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने टॉप

UPSC Civil Services Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सेवा फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सेवा में नंबर 1 रैंक हासिल की है। वहीं, हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर हैं।

UPSC Civil Services Result 2024: 1,009 उम्मीदवार हुए सफल

बता दें कि इस साल कुल 1,009 उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफल हुए हैं। इसमें जनरल कैटेगरी से 335, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से 109, एससी कैटेगरी से 160 और एसटी कैटेगरी से 87 उम्मीदवार शामिल हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसमें यूपीएससी सीएसई पास करने वाले उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं।

UPSC CSE 2024 Topper List: यूपीएससी सिविल सेवा टॉपर की लिस्ट

1- शक्ति दुबे

2- हर्षिता गोयल

3- डोंगरे अर्चित पराग

4- शाह मार्गी चिराग

5- आकाश गर्ग

6- कोमल पुनिया

7- आयुषी बंसल,

8- राज कृष्ण झा

9- आदित्य विक्रम अग्रवाल

10- मयंक त्रिपाठी

1056 रिक्तियां

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जून को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 5,83,213 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 1 जुलाई, 2024 को घोषित किया गया, जिसमें कुल 14,627 अभ्यर्थी लिखित मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य पाए गए। मुख्य परीक्षा सितंबर, 2024 में आयोजित की गई थी। इसमें 2,845 अभ्यर्थियों को परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए चुना गया था। यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 में 725 पुरुष और 284 महिलाओं सहित कुल 1009 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Shakti DubeyupscUPSC CSEUPSC CSE Final Result 2024UPSC CSE Result 2025UPSC final result 2024UPSC final result 2024 dateUPSC REsult 2025