Kaushambi: यूपी के कौशांबी में भीषण हादसा, मिट्टी का टीला गिरने से 5 की मौत

Kaushambi: यूपी के कौशांबी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में मिट्टी खोदते वक्त टीला ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो किशोरी शामिल हैं। जबकि तीन लोग घायल हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई।

बता दें कि यह घटना कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया।

Kaushambi: घर की पुताई के लिए लेने गए थे मिट्टी

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को आठ लोग तालाब में मिट्टी खोदने गए थे। ये लोग घर की पुताई के लिए मिट्टी खोद रहे थे। तभी टीला ढह गया और यह हादसा हो गया। मृतकों में तीन महिलाएं और दो किशोरी शामिल हैं। जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।

CM Yogi ने जताया दुख

उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी जिले में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

KaushambiKaushambi accident DeathKaushambi soil collapseKaushambi soil collapse deathtragic accidentupup Kaushambi deathuttar pradeshउत्तर प्रदेशकौशांबी मिट्टी ढहने से मौतकौशाम्बी दुर्घटना मौत