UK Board 10th 12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे 19 अप्रैल 2025 को घोषित कर दिए हैं। इस साल 10वीं में 90.87 फीसदी और 12वीं में 86.20 फीसदी छात्र पास हुए हैं। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
UK Board Result 2025: 12वीं टॉपर्स की लिस्ट
इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 1,06,345 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 88,518 उत्तीर्ण हुए। कुल पास प्रतिशत 86.20 प्रतिशत रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 80.10 प्रतिशत और लड़कियों का पास प्रतिशत 86.20 प्रतिशत रहा। देहरादून की अनुष्का राणा ने 493 अंक (98.60 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि देहरादून के केशव भट्ट और उत्तरकाशी की कोमल कुमारी ने 489 अंक (97.80 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं आयुष सिंह रावत ने 484 अंक (96.80 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
1- अनुष्का राणा
2- केशव भट्ट
3-कोमल कुमारी
4-आयुष सिंह रावत
UK Board Result 2025: 10वीं टॉपर्स की लिस्ट
उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 1,09,859 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 99,725 सफल हुए। पास प्रतिशत 90.87 फीसदी रहा, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 88.20 और लड़कियों का 93.25 फीसदी रहा। हाईस्कूल में बागेश्वर के जतिन जोशी ने 500 में से 496 अंक (99.20 फीसदी) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं टिहरी की कनकलता ने 495 अंक (99 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि उत्तरकाशी के दिव्यम और ऊधमसिंह नगर की दीपा जोशी ने 494 अंक (98.80 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
1- जतिन जोशी
2- कमल सिंह चौहान
3- कनकलता
4- दिव्यम
5- दीपा जोशी
UK Board 10th 12th Result 2025: मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
उधर नतीजों के सीएम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ये नतीजे छात्रों के लिए नए रास्ते खोलेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों में उत्साह देखा गया। कई स्कूलों में उत्सव का माहौल रहा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)