टूटेगा थलपति विजय और संगीता का 27 साल पुराने रिश्ता ! पत्नी ने मांगा तलाक

Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार और ततमिलागा वेट्री कजम (TVK) के संस्थापक थलपति विजय की फैमिली लाइफ में उथल-पुथल मची हुई है। उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम (Sangeetha Sornalingam) ने चेन्नई के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट (Chengalpattu Family Court) में तलाक की याचिका दायर की है। तलाक में उन्होंने थलपति पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे उनकी 27 साल की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है।

संगीता (Sangeetha Sornalingam ) ने अपनी पिटीशन में आरोप लगाया है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। जब उन्हें अप्रैल 2021 में अफेयर के बारे में पता चला, तो विजय ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह इसे खत्म कर देंगे। हालांकि, रिश्ता जारी रहा, जिससे उन्हें बहुत मेंटल परेशानी हुई। कोर्ट में दायर की गई याचिका के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पति से कथित अफेयर के बारे में पूछा, तो उनका बर्ताव उनके प्रति बदलने लगा।

Thalapathy Vijay पर संगीता ने लगाएं गंभीर आरोप

संगीता का आरोप है कि विजय ने उनके घरेलू अधिकारों पर रोक लगाई। उनके आने-जाने पर रोक लगा दी गई और कई तरह की पैसे की पाबंदियां लगा दी गईं।
संगीता ने मेंटल टॉर्चर और क्रूरता का हवाला देते हुए तलाक मांगा है। संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, यह कानून एडल्टरी और क्रूरता जैसे आधार पर तलाक की इजाज़त देता है।

25 अगस्त 1999 को हुई थी शादी

बता दें कि विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त, 1999 को हुई थी। विजय क्रिश्चियन हैं और संगीता हिंदू है। कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। जबकि शादी बाद चेन्नई में एक ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। अपनी शादी के बाद, विजय और संगीता ने 2000 में अपने पहले बच्चे, जेसन संजय, और 2005 में अपनी बेटी, दिव्या साशा का स्वागत किया।

Thalapathy Vijay: संगीता ने 27 साल बाद मांगा तलाक

शादी के 27 साल बाद, संगीता ने अब तलाक के लिए अर्जी दी है। यह कपल पिछले दो सालों से अलग रह रहा है। संगीता एक श्रीलंकाई तमिल परिवार से हैं और यूनाइटेड किंगडम में पली-बढ़ीं। विजय, जिन्हें उनके फैंस थलपति के नाम से जानते हैं, हाल के सालों में फिल्मों से दूर हो गए हैं और पॉलिटिक्स में एक्टिव रोल निभा रहे हैं। उनकी पार्टी, तमिलगा वेत्री कझगम, को तमिलनाडु में एक उभरती हुई राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

हाल ही में एक्टिंग से लिया था संन्यास

गौरतलब है कि 2014 में, विजय ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी, Tamilaga Vetri Kazhagam (TVK) लॉन्च की। 2026 के तमिलनाडु असेंबली इलेक्शन से पहले, विजय ने एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया। उन्होंने अनाउंस किया कि वह एक्टिंग से रिटायर हो रहे हैं और एक पॉलिटिशियन के तौर पर जनता की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी फिल्म “जन नायकन” के ऑडियो लॉन्च पर फैंस के साथ यह ज़रूरी फैसला शेयर किया। इससे फिल्म के लिए बज़ और ऑडियंस का इंतज़ार और बढ़ गया। हालांकि, यह अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है। फिल्म लीगल मुश्किल में फंसी हुई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Joseph VijayTVK Chief VijayvijayVijay DivorceVijay ThalapathyVijay Thalapathy's Wife SangeethaVijay Thalapathy's Wife Sangeetha Divorce after 27 YearsVijay TVK Chief Wife Sangeetha