अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा को जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल…

फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्रा अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर में सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है।

बता दें कि इस फिल्म से पहले भी ये जोड़ी 2 फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. फिल्म में परिणीति चोपड़ा का नाम संदीप कौर तो वहीं अर्जुन कपूर का फिल्म में नाम पिंकी दहिया है.यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी।

…तो इस लिए मारा थप्पड़

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत अर्जुन कपूर के गाड़ी चलाने से होती है। सामने से परिणीति चोपड़ा भागते हुए आती हैं और कहती हैं कि उन्हें दिल्ली से जल्द से जल्द बाहर निकलना है, और मैं आपको इसके लिए सब कुछ देने के लिए तैयार हूं। इसके बाद शुरू होता है।अर्जुन कपूर अपनी गाड़ी में परिणीति चोपड़ा को लेकर जैसे ही आगे बढ़ते हैं, उन्हें मालूम चलता है कि कुछ लोग एक्ट्रेस को मारना चाहते हैं।

इस बात को जानकर वह परिणीति चोपड़ा को थप्पड़ भी मारते हैं। वहीं अर्जुन कपूर के साथ आने के बाद परिणीति चोपड़ा की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।इस सस्पेंस को मेकर्स ने ट्रेलर में तो नहीं खोला है। हां, लेकिन फिल्म देखने के बाद यह साफ जरूर हो जाएगा। फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के अलावा नीना गुप्ता रघुवीर यादव और राजदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment