RJD के 41 उम्मीदवारों में कई नेताओं के बच्चों को टिकट, 17 विधायक भी लिस्ट में, देखें list…

RJD के 17 मौजूदा विधायकों को फिर से मैदान में उतारा

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक पार्टिया अपनी-अपनी तैयारियों लगी हुई है. लगभाग सभी सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. RJD

दरअसल बिहार में पहले चरण में 71पर मतदान 28 अक्टूबर को होना है, जिसको लेकर अब चुनाव प्रचार का सिलसिला भी शुरू होने वाला है. ऐसे में सभी पार्टियों ने कोशिश की है कि वो सबसे पहले पहले फेज के चुनाव में मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दे.

ये भी पढ़ें.. बिहार चुनावः टिकट कटते ही RJD विधायक को आया हार्ट अटैक, हालत नाज़ुक

वहीं बिहार में महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी यानी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी 41 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. बता दें कि बिहार में पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होने हैं, जिसमें 41 सीटें लालू प्रसाद की पार्टी RJD के खाते में आई हैं, तो वहीं 21 कांग्रेस और माले के खाते में 9 सीटें हैं.

पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण की बेटी को मिला टिकट

RJD ने अपने प्रत्याशियों को इस बार पटना स्थित पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास बुलाकर ही सिंबल दिया है. पार्टी में इस बार नई पीढ़ी के नेताओं के तौर पर बड़े चेहरों के बेटो और बेटियों को जगह मिली है. जमुई जिले की एक सीट से जहां पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी को मैदान में उतारा है तो वहीं शाहपुर सीट से पार्टी ने पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी की उम्मीदवारी को बरकरार रखा है.

इसी तरह पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे को भी टिकट दिया है. इसके अलावा RJD के 17 मौजूदा विधायकों को फिर मैदान में उतारा गया है.

ये रही RJD के 41 उम्मीदवारों की लिस्ट…

मोहनिया: संगीता देवी

दिनारा: विजय मंडल

शेरघाटी: मंजू अग्रवाल

डेहरी: फतेह बहादुर कुशवाहा

मुंगेर: अविनाश कुमार

रफीगंज: मो. नेहालुद्दीन

कुर्था: बागी कुमार वर्मा

ब्रह्मपुर: शंभुनाथ यादव

मोकामा: अनंत सिंह

सूर्यगढ़ा: प्रहलाद यादव

मखदुमपुर: सतीश दास

बाराचट्टी: समता देवी

बेलहर: रामदेव यादव

बोधगया: सर्वजीत कुमार

जगदीशपुर: रामविशुन सिंह लोहिया

नोखा: अनीता देवी

जमुई: विजय प्रकाश

रामगढ़: सुधाकर सिंह

रजौली: प्रकाशवीर

बांका: जावेद इकबाल अंसारी

बड़हरा: सरोज यादव

गुरुआ: विनय यादव

मसौढ़ी: रेखा पासवान

झाझा: राजेंद्र यादव

बेलागंज: सुरेंद्र यादव

चकाई: सावित्री देवी

शाहपुर: राहुल तिवारी

जहानाबाद: सुदय यादव

शेखपुरा: विजय सम्राट

गोह: भीम सिंह

चैनपुर: भोला यादव

भभुआ: भरत बिंद

धुरैया: भूदेव प्रसाद

इमामगंज: उदय नारायण चौधरी

संदेश: किरण देवी

कटोरिया: स्वीटी हेम्ब्रम

नबीनगर: डब्लू सिंह

ओबरा: ऋषि सिंह

नवादा: विभा देवी

तारापुर: दिव्या प्रकाश

अतरी: अजय यादव

ये भी पढ़ें..SHO की घिनौनी करतूत, महिला कांस्टेबल के साथ करता हैं गंदी हरकतें, सुनिए पीड़िता की दर्द भरी दास्तां…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

2020 bihar electionBihar Assembly Electionbihar assembly election candidate listBihar Election 2020rjd candidate listrjd mla first listबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावराजद के उम्मीदवारों की लिस्टराजद से टिकट पाने वालों की लिस्ट
Comments (0)
Add Comment