फतेहपुर —सूबे की योगी सरकार की पहली प्राथमिकता में महिलाओं की सुरक्षा आती है, लेकिन सरकार की पहली प्राथमिकता को थाने में मौजूद पुलिसकर्मी पलीता लगाने में जरा भी देर नहीं करते हैं। ताजा मामला फतेहपुर के कल्याणपुर थाने के चौडगरा के एक निजी इंटर कालेज का है।
जहां आए दिन शोहदों की हरकत से तंग आकर स्कूली छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाओं तक ने स्कूल छोड़ने की धमकी दी है। और तो और पुलिस से कई बार शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कल्याणपुर थाने के चौडगरा के एक 12वीं तक के निजी स्कूल की छात्राओं और स्कूल की शिक्षिकाओं ने मनचलों से आजिज आकर स्कूल छोड़ने की धमकी दी है। वही स्कूल से प्रिंसिपल ने मामले की शिकायत थाने में की तो शोहदों ने स्कूल के प्रिंसिपल के साथ ही जमकर मारपीट की और लहुलुहान कर दिया। वहीं थाने में तहरीर देने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की तो एसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई को भरोसा दिया है।
ओम प्रकाश गुप्ता (पीड़ित प्रिंसपल) ने बताया की मैं अपने ऑफिस में बैठा तभी तीन गाड़ियों से 6 लोग आये और मुझे बेरहमी से मारा है मैं पहले से हार्ट का पेशेंट हूँ हुए मेरा ऑपरेशन भी हो चूका है। मारपीट की आवाज सुनते ही मेरी पत्नी नीचे आयी और उनलोगों को खदेड़ा जब हम थाने गए तो मुझे चार लोगों का नाम याद था। वह लोग किसी लड़की के मामले में फ़साने की धमकी भी दे रहे हैं।
पूजा गुप्ता (पीड़ित प्रिंसपल की पत्नी ) ने बताया की मेरे पति जो प्रिंसिपल साहब हैं उन्हें भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। हमारे स्कूल में बड़ी बड़ी लड़कियां है यहाँ हम सुरक्षित नहीं नहीं है। क्या हम विद्यालय बंद कर दे? थाने में कोई कार्यवाही नहीं होती और पुलिस वाले बोलते हैं की समझौता कर लीजिये।
शीलम (अध्यापिका) ने बताया की यहाँ प्रोग्राम हो रहा तभी हमलोग बच्चों को तैयार करने के लिए आये कुछ लड़के आये और भद्दी भद्दी बातें कह रहे थे कुछ ज्यादा ही बोल रहे थे जिसे हम बोल नहीं सकते 18 लड़के थे। सर से हम लोगों ने शिकायत किया। पूनम (अध्यापिका) ने बताया की यहाँ कुछ लड़के लहडे थे जो बहुत ज्यादा बत्तमीजी की इसके बाद हम लोगों ने सर से शिकायत की जिसके बाद सर ने इन्हे डांटा भी। इसके बाद हम लोगों ने कम्प्लेन की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
विनोद सिंह (एडिशनल एसपी, फतेहपुर ) ने बताया की 22 तारीख का मामला है की कुछ लोग आये हैं और प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने लगे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और छेड़खानी की कोई बात सामने नहीं है। अगर छेड़खानी की कोई बात सामने आएगी तो जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।
(रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )