तेजस्वी यादव बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, बहन रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

Tajashwi Yadav: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक में लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद, तेजस्वी यादव ने अपने पिता और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि तेजस्वी यादव को यह ज़िम्मेदारी संगठन को मजबूत करने, राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने और पार्टी की रणनीति को मज़बूत करने के लिए दी गई है। तेजस्वी को आरजेडी की कमान सौंपे जाने पर बहन रोहिणी आचार्य ने तंज कसा है।

तेजस्वी को RJD की कमान मिलने पर कार्यकर्ताओं उत्साह

दरअसल तेजस्वी यादव बिहार में पार्टी के युवा चेहरे के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर भी अहम भूमिका निभाई है। पार्टी के इस फैसले से नेताओं और कार्यकर्ताओं में ज़बरदस्त उत्साह है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और दावा किया है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद और भी मज़बूत होगी। इस फैसले को पार्टी की भविष्य की रणनीति का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। उम्मीद है कि इस नियुक्ति से आने वाले समय में बिहार की राजनीति में RJD की भूमिका और भी प्रभावशाली होगी।

RJD के नए युग की शुरुआत

इस मौके पर राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “एक नए युग की शुरुआत। तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त।” इस बीच, लालू यादव की बेटी और तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने इस नियुक्ति पर तंज कसते हुए X पोस्ट में लिखा, “राजनीति के शिखर पर बैठे एक व्यक्ति की शानदार पारी एक तरह से खत्म हो गई है। चापलूसों और ‘घुसपैठियों के गिरोह’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने राजकुमार’ के राज्याभिषेक पर बधाई।”

रोहिणी ने कसा तंज

इससे पहले रविवार को, रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट में पार्टी की मौजूदा स्थिति, नेतृत्व की भूमिका और अंदरूनी मामलों पर सवाल उठाए थे। गंभीर आरोप लगाते हुए रोहिणी ने कहा था कि घुसपैठियों ने पार्टी पर कब्ज़ा कर लिया है और लालू प्रसाद यादव की विरासत को खत्म किया जा रहा है।

कार्यकारिणी समिति की बैठक में हुआ चुनाव

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक आज पटना के मौर्या होटल में हुई, जहां विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और संजय यादव के साथ-साथ RJD के कई अन्य वरिष्ठ और महत्वपूर्ण नेता मौजूद थे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Election ReviewNational Executive MeetingOrganizational StrengtheningParty StrategyPatnaPolitical LeadershiprjdTejashwi YadavWorking Presidentआरजेडीआरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरूतेजस्वी यादवपटनाबिहाररोहिणी आचार्य ने कसा तंजलालू यादव