पुलिस कस्टडी से किशोरी फरार, मचा हड़कंप

एटा–एटा में एक महिला पुलिस कर्मी के लिए एक बार फिर मोबाइल कहर बनकर टूट पड़ा। महिला पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त रही और आरोपी किशोरी फरार हो गई।

आपको बता दें कि एटा के महिला थाने में पुलिस द्वारा अपने युवक के साथ फरार हुई किशोरी को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया और उसे महिला थाने मैं कस्टडी में रखा गया था। वही महिला थाने की कॉन्स्टेबल जब मोबाइल में व्यस्त थी तो किशोरी मौके का फायदा उठाकर युवती थाने से फरार हो गई। किशोरी के फरार होने के बाद जब महिला कॉन्स्टेबल को किशोरी नहीं दिखी तो उसने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। वही किशोरी के फरार हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने अधीनस्थों को किशोरी को ढूंढने का आदेश दिया है। वहीं पुलिस द्वारा किशोरी को ढूंढने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही हैं लेकिन अभी तक महिला आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई ही।

एक किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। उसका मेडिकल होना था। उसे महिला थाने की कस्टड़ी मै रखा गया,परन्तु किशोरी महिला सिपाही को चकमा देकर फरार ही गईं। सिपाही अपने मोबाइल में ही लगी रही। वही पुलिस के आला अधिकारियों ने लापरवाह महिला कॉन्स्टेबल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments (0)
Add Comment