Hardik Pandya-Mahika Sharma : टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का खिताब जीता। भारतीय टीम ने रविवार 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। यह इंडिया का तीसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल था। इस जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। भारतीय टीम ने मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीत का जमकर जश्न मनाया। हार्दिक पांड्या जीत के बाद इतने खुश थे कि वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के लिए अपना प्यार छिपा नहीं सके। दोनों ने स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया। हालांकि माहिका और हार्दिक पांड्या का रोमांटिक मोमेंट सुर्खियों में आ गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Hardik Pandya-Mahika Sharma : बीच मैदान में पाड्या को किया किस
जैसे ही भारत जीता, 25 साल की मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा खुद को रोक नहीं पाईं और दौड़कर मैदान पर आ गईं और हार्दिक को गले लगा लिया। इस दौरान क्रिकेटर की लेडी लव ने सबके सामने उनके गाल पर एक प्यारा सा किस भी किया। फिर कपल को मैदान में हाथ में हाथ डाले घूमते और साथ में जश्न का माहौल एन्जॉय करते देखा गया। हार्दिक और माहिका ने जमकर डांस किया। माहिका स्लीक ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में बिल्कुल क्लासी लग रही थीं।
हार्दिक ने बताया अपना लकी चार्म
इतना ही नहीं हार्दिक ने माहिका की बहुत तारीफ की यहां तक कि उन्हें अपना “लकी चार्म” भी कहा। उन्होंने कहा कि जब से वह उनकी ज़िंदगी में आई हैं, सब कुछ अच्छा चल रहा है और वह उनके सपोर्ट से इंडिया के लिए और टाइटल जीतना चाहते हैं।वहीं बाद में माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर हार्दिक को एक खास शाउट-आउट दिया एक बड़ी जीत के बाद मैदान पर गर्व से पोज देते हुए उनकी एक फोटो शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “द मैन, द मिथ, द लेजेंड,” साथ में एक क्राउन और इंडियन फ्लैग इमोजी भी लगाया।
Hardik Pandya-Mahika Sharma : हार्दिक पांड्या-माहिका हुए ट्रोल
हालांकि मैदान पर रोमांटिक होना कपल से भारी पड़ गया। सरेआम किस करते हुए वीडियो देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। यूज़र्स का कहना है कि कपल को अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना चाहिए। पब्लिक में इतना कोज़ी होना ठीक नहीं है। यूज़र्स ने हार्दिक और माहिका के रोमांस को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। स्टेडियम में उन्हें लाइन क्रॉस करते देख एक शख्स ने लिखा, “उनकी तुलना विराट और अनुष्का से बिल्कुल मत करो।” दूसरे ने लिखा, “यह सब घर पर करो, तुम्हारी फैमिली मैच देख रही है।”
Hardik Pandya-Mahika Sharma Love Story: हार्दिक-माहिका की लव स्टोरी
बता दें कि हार्दिक ने 2025 में 25 साल की मॉडल और एक्टर माहिका को डेट करना शुरू किया था। इस साल की शुरुआत में, उनके जन्मदिन पर, क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक प्यारा सा बर्थडे पोस्ट करके अपनी डेटिंग को ऑफिशियल कर दिया। माहिका को पूरे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक के साथ देखा गया है।
Hardik Pandya Natasa Divorce: 2024 में नताशा से हुए अलग
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और शादी के समय नताशा प्रेग्नेंट थीं। बाद में उनका एक बेटा अगस्त्य हुआ। लगभग चार साल बाद 2024 में कपल की ज़िंदगी में उथल-पुथल मच गई और दोनों का तलाक हो गया। अब दोनों अपने बेटे के को-पेरेंट हैं। शादी टूटने के बाद हार्दिक और नताशा कभी साथ में नहीं दिखे हैं। नताशा ने कभी बेटे को हार्दिक से दूर नहीं किया। हार्दिक अब अपनी ज़िंदगी के इस नए चैप्टर में माहिका के साथ बेहद खुश लग रहे हैं, और वह बेटे अगस्त्य का भी बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)