आश्चर्यचकित- बिना चेहरे वाले इस शख्स को मिली, तीन चेहरो की उपाधि

इंटरनेशनल डेस्क– पेरिस के रहने वाले जेरोम हैमन को एक नई उपाधि हासिल हुई है। उन्हें तीन चेहरे वाले शख्स के रूप में ये उपाधि हासिल हुई है। जेरोम पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनके दो फेस ट्रांसप्लांट हुए हैं। दूसरे फेस ट्रांसप्लांट के बाद वह तीन महीने तक पेरिस के एक अस्पताल में ही रहे।

उन्होंने अब अपनी इस पहचान को स्वीकार कर लिया है। जेरोम का नया चेहरा चिकना और स्थिर है, अभी त्वचा और अन्य हिस्सों को एक समान करना बाकी है। यह एक लंबी चलने वाली प्रक्रिया है। जेरोम का यह फेस ट्रांसप्लांट जॉर्जेस-पॉम्पिडो यूरोपियन अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने किया है। 

प्रोफेसर लॉरेंट लैंटीरी ने इस टीम को लीड किया था। लॉरेंट ने ही साल 2010 में जेरोम का पूरा चेहरा ट्रांसप्लांट किया था। आपको बता दें कि जेरोम हैमन को neurofibromatosis टाइप 1 नाम की बीमारी है इस बीमारी से ट्यूमर होता है। हैमन ने साल 2010 में अपना पहला फेस ट्रांसप्लांट किया था।

लेकिन एक एंटीबायोटिक खाने के कारण उनका नया चेहरा बिगड़ने लगा। दिक्कत इस हद तक बढ़ने लगी की बीते साल हैमन का प्रत्यारोपित चेहरा हटाना पड़ा। इस वजह से हैमन बिना चेहरे के हो गए थे। हैमन की पलकें नहीं ती, न कान, न त्वचा थी। वह बोल और खा तक नहीं सकते थे। 

Comments (0)
Add Comment