सपा नेता ने की टीचर पत्नी की गाेली मारकर हत्या !

न्यूज डेस्क — उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सपा नेता की पत्नी की गोली लगने से मौत हो गयी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजनों ने सपा नेता पर हत्या का आरोप लगाया है।

उनकी तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी सपा नेता व उसके परिजन फरार बताये जा रहे हैं। बता दें कि घटना सौरिख थाने के शहर इलाके की है। यहां देर रात मृतका सहायक अध्यापक कुमकुम यादव की गोली लगने से मौत हो गयी थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी सपा नेता व पूर्व  जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव शराब पीकर अक्सर मारपीट किया करता था। कई बार दोनों के बीच पंचायत कराई गयी। आरोपी अक्सर पैसों की मांग भी करता था। चुनाव के समय आरोपी को 10 लाख रूपए भी दिए गए बावजूद इसके उसने मारपीट कम नहीं  की। 

मृतका के भाई ने बताया कि हमने कल रात 10 बजे फ़ोन किया था लेकिन किसी ने फ़ोन नहीं उठाया। रात 2 बजे हमें सूचना मिली कि बहन की गोली लगने से मौत हो गयी है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क गायब कर सबूत मिटाये गए हैं।

परिजनाें ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।उधर एएसपी कन्नौज केसव चंद गोस्वामी ने बताया कि जिस रिवाल्वर से हत्या हुई है उसे बरामद कर लिया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी मामले की जाँच में जुटी हुयी है। पीड़ित परिवार द्वारा दी गयी तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments (0)
Add Comment