South Africa vs England : दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर रचा इतिहास, कर डाला ये बड़ा कारनामा

South Africa vs England 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लंदन में तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरा मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। यह 1998 के बाद से इंग्लैंड में साउथ अफ्रीका की पहली वनडे सीरीज जीत है। इंग्लैंड ने 27 साल पहले इंग्लैंड की धरती पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। उस सीरीज के पहले दो मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते थे, जिसके बाद आखिरी मैच सात विकेट से जीतकर इंग्लैंड ने अपनी इज्जत बचाई थी।

South Africa vs England: दक्षिण अफ्रीका रखा था 331 रनों का टारगेट

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन बनाए। एडेन मार्करम और रयान रिकल्टन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 13.1 ओवर में 73 रनों की साझेदारी हुई। रिकल्टन 33 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान टेम्बा बावुमा महज चार रन बनाकर आउट हो गए। मार्करम ने 64 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों की मदद से 49 रनों की पारी खेली। शानदार शुरुआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 93 रन ही बना पाई थी।

ENG vs SA 2nd ODI LIVE: मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने बनाया रिकॉर्ड

यहां से मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ब्रीट्ज़के 77 गेंदों में 85 रन बनाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। Matthew Breetzke ने वनडे की पांच पारियों में लगातार पचास से ज़्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बन गए है। साथ ही, वह पहली पांच पारियों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इसके अलावा स्टब्स ने 58 रन, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रनों का योगदान दिया।

South Africa vs England: दक्षिण अफ्रीका ने पांच रन से जीता मैच

विपक्षी खेमे की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद को दो सफलता मिली। इनके अलावा जैकब बेथेल ने एक विकेट लिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 325 रन ही बना सकी। मेजबान टीम की ओर से जोस बटलर और जो रूट ने 61-61 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 58 रनों की पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए। केशव महाराज को दो सफलता मिली। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। अब इंग्लैंड के पास सीरीज का तीसरा मैच जीतकर अपनी इज्जत बचाने का मौका होगा। सीरीज का आखिरी मैच 7 सितंबर को साउथेम्प्टन में होगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

ENG vs SAENG vs SA ODI HighlightsEngland vs South AfricaEngland vs South Africa 2nd ODI HighlightsHarry BrookMatthew BreetzkeMatthew Breetzke Creats World RecordSouth Africa Tour Of EnglandTamba Bavuma