फौजी ने अपनी ही पत्नी को दी इस तरह दर्दनाक मौत, जानिए चौंका देने वाली वजह

उत्तराखंड से एक बेहद हो दर्दनाक घटना सामने आई है।

उत्तराखंड से एक बेहद हो दर्दनाक घटना सामने आई है। एक पूर्व सैनिक ने अपनी ही पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद ही अपने आपको भी उसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस के मुताबिक यह घटना रानीपोखरी थाना क्षेत्र के नौरतूवाला बागी गांव का है। एसओ रानीपोखरी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पत्नी के सिर में मारी गोली:

रिटायर फौजी बृजेश कृषाली की भोगपुर बाजार में स्टेशनरी की शॉप है। बृजेश उर्फ बृजी मिलनसार के साथ ही शांत स्वभाव का था। बड़ा बेटा नेवी और दूसरा बेटा मुंबई में प्राइवेट जॉब करता है। बृजेश कृषाली उर्फ बृजी बुधवार की रात किसी रिश्तेदार के घर गया था। रिटायर फौजी रात को रिश्तेदार के घर रुकने के बाद गुरुवार सुबह करीब 7।30 बजे अपने घर पहुंचा था। जिसके बाद रिटायर फौजी ने गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बंदूक को पत्नी के सिर से सटाकर गोली मारी दी। घटना होने पर परिजन के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग पूर्व फौजी के घर की ओर दौड़े और वहां का मनर देख लोगों के होश उड़ गए। वही वारदात के बाद पूर्व फौजी और उसकी पत्नी का शव आंगन में पड़ा हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल और आसपास जांच की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी:

पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल  ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में कहा कि  सेवानिवृत्त फौजी पिछले तीन-चार महीने से गुमसुम था। वह डिपरेशन और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उन्होंने कहा मौके का मुआयना करने पर एक  बात सामने आई है। महिला के सिर पर गोली काफी करीब से मारी गई, जिससे उसकी हड्डी तक निकल गई और दीवार पर भी गोली का निशान बन गया। उन्होंने बताया कि महिला को एक गोली सिर और दूसरी गोली पेट में मारी गई है। जबकि बृजेश की गले में गोली लगने से मौत हुई है।

 

ये भी पढ़ें..प्‍यार की सजा: पापी पिता ने बेटी से पहले पूछा- शादी क्यों की? फिर किया रेप और मार डाला

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Crime DehradunDehradun PoliceLatest news Hindi DehradunRetired soldierRetired soldier shot his wifeक्राइम देहरादूनताजा खबरें हिंदी देहरादूनरिटायर्ड फौजीरिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मारीरिटायर्ड फौजी ने पत्नी खुद को गोली मारी
Comments (0)
Add Comment