Sidharth Malhotra : सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, कियारा आडवाणी ने भावुक पोस्ट कर ससुर को दी श्रद्धांजलि

Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन (Sunil Malhotra Passed Away) हो गया। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा के निधन से परिवार में शोक की लहर है। सिद्धार्थ ने मल्होत्रा 17 फरवरी को सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने भी भावुक पोस्ट कर अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी है। करण जौहर, महीप कपूर, नेहा धूपिया और मनीष मल्होत्रा समेत कई स्टार्स ने कियारा के पोस्ट पर शोक संदेश शेयर किए।

कियारा ने फैमिली फोटो शेयर कर किया भावुक पोस्ट

कियारा (Kiara Advani) ने अपनी शादी की एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शुरू से ही उनके ससुर ने उन्हें खुले दिल, गहरी समझ और बिना शर्त प्यार से गले लगाया। उन्होंने लिखा, “आपका अपनापन हमेशा रहा। परिवार के लिए आपका प्यार आपके हर काम के दिल में था। आपकी कहानियाँ, आपकी हँसी और आपका शांत स्वभाव हमेशा मेरे साथ रहेगा। आप अपने पीछे कोमलता, ईमानदारी और गहरे, अटूट प्यार की विरासत छोड़ गए हैं। यह आपके बच्चों, नाती-पोतों और हम सभी में ज़िंदा रहेगा जिन्हें आपको जानने का सौभाग्य मिला। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपको हमेशा याद किया जाएगा, हमेशा प्यार किया जाएगा और हमेशा याद किया जाएगा।”

13 फरवरी को हुआ था सिद्धार्थ के पिता का निधन

बता दें कि सुनील मल्होत्रा (Sunil Malhotra) मर्चेंट नेवी में कैप्टन थे और 13 फरवरी को दिल्ली में उनका निधन हो गया। कई फिल्मी हस्तियों ने मल्होत्रा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया। सिद्धार्थ उनके बहुत करीब थे। उन्हें अक्सर सिद्धार्थ के साथ देखा जाता था। वह अपने बेटे की फिल्मों की स्क्रीनिंग में भी शामिल होते थे। 2024 में, सिद्धार्थ के पिता सिद्धार्थ की फिल्म योद्धा की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। हालांकि, उस समय उन्हें व्हीलचेयर पर देखा गया था। 2023 में सिद्धार्थ और कियारा की शादी के समय भी सुनील मल्होत्रा ​​की तबीयत ठीक नहीं थी। उस समय भी उन्हें व्हीलचेयर पर देखा गया था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Kiara Advani pens emotional note for father in lawSidharth MalhotraSidharth Malhotra Father DeathSidharth Malhotra Father Sunil Malhotraकियारा आडवाणी ने अपने ससुर के साथ फोटो की शेयरसिद्धार्थ मल्होत्रासिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता का निधन