Shubhanshu Shukla Return:अंतरिक्ष से सुरक्षित धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, बेटे की ऐतिहासिक सफलता पर छलके मां के आंसू

Shubhanshu Shukla Return: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी से देशवासियों में खुशी की लहर है। शुभांशु अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन रहने के बाद, मंगलवार को पृथ्वी पर सकुशल लौट आए। 23 घंटे की यात्रा के बाद, ड्रैगन अंतरिक्ष यान दोपहर 3 बजे कैलिफ़ोर्निया के समुद्र में उतरा। शुभांशु शुक्ला का यान सोमवार शाम करीब 4.45 बजे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अनडॉक हुआ था। इस ऐतिहासिक मिशन के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस खास मौके उनके माता-पिता ने अपनी भावनाएं साझा कीं।

Shubhanshu Shukla Return: मां की आंखों से छलके आंसू

शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम अपने बेटे को आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं। मिशन की सफलता के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। परिवार ने केक काटा और शुभांशु की वापसी पर जश्न मनाया।

शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने कहा कि बेटा एक बहुत बड़ा मिशन पूरा करके लौटा है। आंखों में आँसू आना स्वाभाविक है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह देखना बहुत बड़ी बात थी कि वह कैसे गया और कैसे वापस आया। बेटे की वापसी पर वह बहुत खुश हैं। मां ने कहा कि वह मन ही मन ईश्वर से प्रार्थना कर रही थीं कि लैंडिंग सुरक्षित हो। अब सारा डर दूर हो गया है और वह पूरी तरह निश्चिंत हैं। मां ने आगे कहा शुभांशु अब सिर्फ़ मेरा बेटा नहीं, बल्कि पूरे देश का बेटा है। देश की हर मां उसे आशीर्वाद दे रही है। मुझे अपने बेटे पर गर्व है।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी ने खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। पीएम मोदी ने लिखा, ‘मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।’

कैलिफ़ोर्निया के समुद्र में उतरा यान

गौरतलब है कि शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों के गहन वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद पृथ्वी पर सकुशल लौटे हैं। 23 घंटे की यात्रा के बाद ड्रैगन अंतरिक्ष यान कैलिफ़ोर्निया के समुद्र में उतरा। एक्सिओम-4 मिशन में शुभांशु ने 60 प्रयोगों में हिस्सा लिया, जिनमें से सात इसरो के थे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा (1984) के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, राकेश शर्मा (1984) के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय बने हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

astronautsaxiom 4Axiom 4 Missionnasa shubhanshu shuklaPeggy WhitsonShubhanshu Shuklashubhanshu shukla iss newsshubhanshu shukla latest newsshubhanshu shukla live newsshubhanshu shukla returnspace missionTibor KapuundockingWorld News in Hindi