एसडीएम की छापामार कार्रवाई में डामर के काले कारोबार का हुआ खुलासा !

एटा– प्रदेश में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी जनपद में डामर का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एटा में देखने को मिला जहाँ एक कोल्ड स्टोर में डामर के काले कारोबार पर जिलाधिकारी ईश्वरी प्रसाद पांडेय के निर्देश पर एसडीएम विनीत उपाध्याय द्वारा भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ बीती रात छापामार कार्यवाही की गयी। 

छापामार कार्यवाही से डामर के कारोबारियों में हड़कंप मच गया । पुलिस प्रशासन को मोके से दो डामर के भरे हुए टेंकर और कुछ ड्रम और डामर बनाने का सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने डामर से भरे दोनों टेंकरो और अन्य सामान को अपने कब्जे में लेकर कोल्ड स्टोर को सील कर दिया है और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। 

ये पूरा मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एनएच 91 हाइवे पर मानपुर के समीप पूर्णागिरि कोल्ड स्टोर है, जहाँ डामर का काला कारोबार बहुत दिनों से चल रहा था जिसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन की गयी थी। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी गयी थी। तभी बीती रात गुप्त सूचना पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम विनीत उपाध्याय ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पूर्णागिरि कोल्ड स्टोर में चल रहे डामर के काले कारोबार पर छापामार कार्यवाही की गयी। देर रात हुई अचानक छापामार कार्यवाही से डामर का गोरखधंधा करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया और मोके से सभी आरोपी फरार हो गए। 

ये कोई नया मामला नहीं है, इससे पहले भी जनपद में कई बार इस तरह के काले कारोबार पर छापामार कार्यवाही की गयी लेकिन ढाक के तीन पात, इस कारोबार से जुड़े आरोपियों के हौसले बुलंदी के चलते ये कारोबार लगातार चल रहा है। लोगो की माने तो इसके तार मथुरा रिफायनरी से जुड़े हुए भी बताए जा रहे है क्योंकि ये सब मथुरा से काला तेल लाकर उसमे पाउडर मिला कर डामर बनाने का काम किया जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें मथुरा रिफायनरी के कर्मचारी भी मिले हो सकते है, क्योंकि पकड़े गए टेंकर पर PWD और GOVT  DUTY भी  लिखा हुआ है। इसका मतलब ये हुआ कि सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो के लिए लायी गयी डामर है जिसको चोरी कर दूसरे टेंकरो में भर कर बेचने का काम किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने डामर से भरे दोनों टेंकरो और अन्य सामान को अपने कब्जे में लेकर कोल्ड स्टोर को सील कर दिया है और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। 

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments (0)
Add Comment