Sawan 2025 : सावन की शुरुआत…पहले दिन CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Sawan 2025 : भगवान शिव को समर्पित माह सावन का आज यानी शुक्रवार से आरंभ हो गया है। सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही देश भर के प्रमुख शिव मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजने लगे हैं। भगवान शिव का बेहद प्रिय यह महीना श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर शुक्रवार की सुबह वाराणसी-प्रयागराज, उज्जैन और हरिद्वार जैसे तीर्थस्थलों पर भक्ति, सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

Sawan 2025 : सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

सावन के पहले दिन हजारों शिवभक्त कतारों में खड़े होकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे है। सावन के पहले दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास पर शक्तिपीठ में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंज रहे शिवालय

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दिन की शुरुआत ‘मंगला आरती’ से हुई, जिसके बाद मंदिर के कपाट आम दर्शन के लिए खोल दिए गए। काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। उत्साह से भरे भक्त लंबी लेकिन व्यवस्थित कतारों में खड़े होकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए आतुर थे। इस दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो गया। वाराणसी मंडलायुक्त ने शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की।

इसी तरह, प्रयागराज में भी सावन के पावन महीने में त्रिवेणी संगम में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालु यमुना तट पर स्थित श्रीमनकामेश्वर मंदिर की ओर चल पड़े। भक्त भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने के लिए गंगाजल, दूध, बेलपत्र आदि लेकर पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।

इसके अलावा लोधेश्वर, गोला और कानपुर के परमट मंदिर में भी भक्त सुबह से दर्शन के लिए कतार में खड़े हैं। राज्य के अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। कई भक्तों ने पंडितों के साथ शिव महाभिषेक, महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक किया। सावन के पूरे महीने सभी शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी।

दशाश्वमेध घाट पर पवित्र गंगाजल लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मान्यता है कि भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। देवभूमि हरिद्वार ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा है। शुक्रवार सुबह ‘हर की पौड़ी’ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से आए शिवभक्त गंगा में डुबकी लगा रहे हैं और गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Dashashwamedh Ghatgorakhnath templeHindu ritualskanwar yatraKashi VishwanathLord ShivaSawan 2025Sawan ritualsShivratri 2025Shravan monthYogi Adityanath