Salman Khan की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, घर में जबरन घुसे दो अंजान शख्स

Salman Khan Security Breach: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के अंदर दो अज्ञात व्यक्तियों ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की। सबसे पहले 20 मई मंगलवार को मई को एक व्यक्ति ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। अगले दिन यानी 21 मई की रात को एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया जिसे मुंबई पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

Salman Khan: घर में जबरन घुसी महिला

मुंबई पुलिस ने इन दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। मुंबई पुलिस के मुताबिक ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने रात करीब साढ़े तीन बजे सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर पहुंची। जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने महिला को पकड़ लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

Salman Khan: दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

इससे पहले एक व्यक्ति सुरक्षा तोड़कर मंगलवार शाम 20 मई की शाम 7:15 बजे सलमान के घर में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया गया था। पुलिस जांच में पता चला कि इस व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है और वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान खान के घर क्यों गया था? उसका क्या इरादा था? या वह उनका प्रशंसक है या इसके पीछे कोई और वजह है।

सलमान को लगातार मिल रही धमकी

बता दें कि पिछले महीने उन्हें मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के वॉट्सऐप नंबर पर एक धमकी भेजी गई थी, जिसमें कहा गया था कि वे अभिनेता के घर में घुसकर उन्हें जान से मार देंगे। इतना ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Entertainment Hindi NewsEntertainment NewsEntertainment News in Hindigalaxy apartmentmumbai policeSalman Khansalman khan galaxy apartmentSalman khan MoviesSalman Khan security