AUS vs SA WTC Final: साउथ अफ्रीका को ‘चोकर्स’ के अभिशाप से मिली मुक्ति, 27 साल बाद जीती ICC ट्रॉफी

AUS vs SA WTC Final: साउथ अफ्रीका ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) का  खिताब जीत लिया। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने अपना आईसीसी खिताब जीतने का 27 साल का सूखा खत्म कर दिया।  लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान मिली यह महज एक जीत नहीं है, बल्कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला एक ऐसा पल बन गया, जिसका दक्षिण अफ्रीका को लंबे समय से इंतजार था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपना एकमात्र ICC खिताब 1998 में जीता था।

AUS vs SA WTC Final: मार्करम के पराक्रम से मिली जीत

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 282 रनों की चुनौती रखी थी। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाया और कंगारुओं के सपनों पर पानी फेर दिया। एडेन मार्करम के शतक और कप्तान टेम्बा बावुमा (66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम कर लिया। एडेन मार्करम 136 रनों की शानदार पारी खेली।

कल के स्कोर दो विकेट पर 213 रनों से आगे खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल की। ​​कई सालों से दक्षिण अफ्रीकी टीम मार्करम की घातक पारी का इंतजार कर रही थी। वह भले ही 136 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हों, लेकिन उनकी पारी ने विपक्षी टीम के हर खिलाड़ी को मार्करम के पास आकर उनकी पीठ थपथपाने पर मजबूर कर दिया। मार्करम की इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास की सबसे सुनहरी कहानी लिखी गई।

दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास रच दिया और अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी का सपना पूरा किया। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 138 रनों पर ऑलआउट करने और ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की बढ़त दिलाने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि दक्षिण अफ्रीका यह कारनामा कर दिखाएगा। लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 207 रनों पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा कर दिखाया। इस उपलब्धि के नायक एडेन मार्करम रहे जिन्होंने अपने कल के 102 रन के स्कोर को आगे बढ़ाया और टीम को 276 रन पर ले जाकर अपना विकेट गंवा दिया। लेकिन तब तक वे दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। डेविड बेडिंघम ने नाबाद 21 रन और काइल वेरिन ने नाबाद चार रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

cricket newscricket news in hindiLatest Cricket News UpdatesLive Cricket ScoreSa vs aussa vs aus day 4 live scoresa vs aus live scoresa vs aus test live scoresa vs aus wtc finalsa vs aus wtc final 2025sa vs aus wtc final live scoreWTC Final 2025wtc final 2025 day 4