Rinku Singh के पिता का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे खानचंद सिंह

Rinku Singh Father Passes Away: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। खबर है कि उन्हें स्टेज 4 लिवर कैंसर था और पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर थी। 21 फरवरी को जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल यथार्थ में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

Rinku Singh Father: रिंकू के घर में मचा कोहराम

हॉस्पिटल के सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब 4:36 बजे आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुबह करीब 5 बजे उनकी मौत की ऑफिशियल पुष्टि हुई, और फिर परिवार उनका शव घर ले गया। रिंकू सिंह वर्तमान में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के साथ थे, पिता के निधन की खबर सुनते ही वापस लौट आए हैं।

पिता की सेहत बिगड़ते ही घर लौटे

इससे पहले पिता की बिगड़ती सेहत के बारे में पता चलने पर, रिंकू सिंह तुरंत भारतीय टीम को छोड़कर घर लौट आए थे। वह उस समय प्रैक्टिस सेशन के लिए चेन्नई में थे। उन्हें T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने परिवार के साथ रहने के लिए टीम प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी थी। अपने परिवार की ज़िम्मेदारियां पूरी करने के बाद, रिंकू 25 फरवरी को चेन्नई लौटे और टीम में फिर से शामिल हो गए। हालांकि, वह 26 फरवरी को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ सुपर 8 मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि एक सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेले।

Rinku Singh Father Passes Away: सिलेंडर डिलीवरी काकरते थे काम

रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं, और उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मुश्किल थी, इसलिए सभी भाई उनकी मदद करते थे। वे अपनी बाइक पर दो-दो सिलेंडर लेकर घरों और होटलों में गैस सिलेंडर पहुंचाते थे। रिंकू सिंह को क्रिकेट खेलने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। वह अपने पड़ोस के दोस्तों से पैसे इकट्ठा करके एक बॉल खरीदते थे।

रिंकू सिंह के जन्म से लेकर उनके सफल होने तक उनके पिता खानचंद ने अपने कंधों पर सिलेंडर उठाया, लेकिन रिंकू का ध्यान क्रिकेट पर ही रहा। उनके पिता ने कभी रिंकू को सिलेंडर उठाने के लिए मजबूर नहीं होने दिया। आज, रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी सफलता के लिए उनके पिता का संघर्ष और त्याग बहुत ज़रूरी था। उनके जाने से उनके परिवार और खेल जगत में शोक की लहर है।

अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

रिंकू सिंह के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके पिता खानचंद सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में उनके पैतृक घर पर किया जाएगा। हॉस्पिटल की फॉर्मैलिटी पूरी करने के बाद, उनका पार्थिव शरीर नोएडा से अलीगढ़ भेज दिया गया। उनका अंतिम संस्कार अलीगढ़ के लोकल श्मशान घाट पर किया जाएगा। खेल जगत और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

India vs Zimbabwe Super 8 newsIndian cricketer personal lossRinku Singh availability updateRinku Singh emotional newsRinku Singh family tragedyRinku Singh father deathRinku Singh father liver cancer stage 4Rinku Singh father passed awayrinku singh latest newsRinku Singh return updateT20 World Cup 2026 Rinku SinghTeam India middle order updateTeam India Rinku Singh news