पुलिस भर्ती दौड़ में डेढ़ दर्जन से अधिक अभ्यार्थियों की तबियत बिगड़ी,1 की मौत

अलीगढ़– अलीगढ़ के पीएसी मैदान में पुलिस सब इंस्पेक्टर पड़ के लिए भर्ती प्रकिया चल रही है।पुलिस भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन दौड़ के दौरान गर्मी और उमस के चलते करीब डेढ़ दर्जन से अभ्यार्थियों की तबियत बिगड़ गयी ।

अभ्यार्थियों को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में लाया गया। जहाँ भर्ती में शामिल हुए मेरठ पीएसी की छठी बटालियन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात अंकुर अहलावत निवासी जनपद बागपत के अभ्यार्थी को तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी मौत हो गयी। अन्य अभ्यार्थी का उपचार चल रहा है। सभी की हालत में सुधार है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

38 वीं बटालियन पीएसी मैदान में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की प्रक्रिया के दौरान गर्मी और उमस के चलते अभ्यार्थियों की तबियत बिगड़ गयी और करीब 15 अभ्यार्थियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत विगड़ने पर रेफर किया गया है।

( रिपोर्ट- पंकज शर्मा, अलीगढ़ )

Comments (0)
Add Comment