16,706 करोड़ में बिकी IPL की डिफेंडिंग चैंपियन RCB, जानें कौन है आर्यमन बिड़ला जो ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ नए चेयरमैन

RCB SOLD BIRLA GROUP: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीज़न की शुरुआत से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फ्रेंचाइजी भी बिक गई है। आईपीएल की डेफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन ने मिलकर टीम को करीब 1.78 बिलियन डॉलर (लगभग 16,706 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है। ये डील मंगलवार को हुई। ये आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील है। RCB से पहले राजस्थान रॉयल्स को भी अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने लगभग ₹15,000 करोड़ में खरीदा था। इस तरह एक ही दिन में दो IPL टीमों के मालिक बदल गए।

Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार 4 ग्रुप्स के एक समूह ने UK-Diageo plc की सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक पक्का समझौता किया है। इस डील में आरसीबी की पुरुष टीम के साथ ही महिला टीम भी शामिल है। आरसीबी आईपीएल की आठ मूल फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसका गठन 2008 में पहले सीजन से पहले किया गया था। ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ पहली और एकमात्र ऐसी फ़्रैंचाइज़ी है जिसके पास एक ही समय में IPL और WPL, दोनों के ख़िताब हैं। RCB की पुरुष टीम ने 2025 के IPL में अपना पहला ख़िताब जीता था। इसी उपलब्धि को बाद में फ़रवरी 2026 में महिला टीम ने भी दोहराया, जब उन्होंने अपना दूसरा WPL खिताब जीता।

RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन विक्रम बिड़ला

नई मालिकाना संरचना के तहत, आदित्य बिड़ला ग्रुप के डायरेक्टर आर्यमन विक्रम बिड़ला चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे, जबकि टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा कंसोर्टियम में Bolt Ventures के संस्थापक डेविड ब्लिट्ज़र और BXPE के CEO वायरल पटेल भी शामिल हैं। यह अधिग्रहण सामान्य रेगुलेटरी मंज़ूरियों के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और IPL तथा WPL की गवर्निंग बॉडीज़ से मंज़ूरी मिलने पर निर्भर है।

कौन है आर्यमन बिड़ला

बता दें कि 28 साल के आर्यमन बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं और पूर्व क्रिकेटर हैं। आर्यमन बिड़ला घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए खेला था। खास बात यह है कि रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर भी इसी टीम के लिए खेलते हैं। इस तरह, तीनों ने एक ही ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यमन ने मध्य प्रदेश के लिए नौ फर्स्ट-क्लास मैच खेले। अपने नौ फर्स्ट-क्लास मैचों में आर्यमन ने 414 रन बनाए। इस स्कोर में ईडन गार्डन्स में बंगाल क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाया गया एक शतक भी शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने चार लिस्ट-ए मैचों में 36 रन बनाए। हालांकि 2019 में आर्यमन ने मानसिक स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया था। इस खेल में कुछ ही साल बिताने के बाद, यह क्रिकेटर सुर्खियों से दूर हो गया, लेकिन अब वह एक बिजनेस टायकून के रूप में फिर से सामने आया है।

आर्यमन ने कॉर्पोरेट जगत में खूब की तरक्की

खेल जगत से हटने के बाद से, आर्यमन ने कॉर्पोरेट जगत में खूब तरक्की की है। 2023 में, उन्हें आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड में डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया गया, और उन्होंने ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ और आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन के बोर्ड में अहम पदों पर काम किया है। क्रिकेट से बिज़नेस तक का उनका सफ़र एक सहज बदलाव का बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी आकांक्षाओं और पारिवारिक विरासत के बीच बेहतरीन संतुलन बनाया है। फ़िलहाल, आर्यमन बिड़ला आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Aditya Birla GroupAryaman Birla new chairman rcbBlackstone IndiaIPL 2026IPL 2026 newsIPL franchise dealowner of rcbRCB completely soldRCB new ownerRCB NewsRCB ownershiprcb soldrcb sold outrcb total valuationTimes Group RCBvirat kohliwho purchase rcb