आज का भाग्यफलः 6 जनवरी 2021

मेष- अधूरी योजना साकार होने की ओर, भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, वाक्पटुता से कार्यों में अनुकूलता, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, मन प्रसन्न।

वृषभ- प्रतियोगिता में सफलता, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने की ओर, स्वाध्याय की ओर रुझान, रचनात्मक क्रियाकलापों की ओर अभिरुचि।

मिथुन- कार्य व्यवसाय में विस्तार या परिवर्तन हेतु नवयोजना की शुरुआत संभव, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास सार्थक, मनोविनोद के अवसर सुलभ।

कर्क- आरोग्य सुख में कमी, कार्यों के प्रति असंतोष, किसी खास व्यक्ति से धोखे की आशंका, आपसी सम्बन्धों में तालमेल का अभाव, विरोधियों का वर्चस्व।

सिंह- कार्यों में उन्नति का सुयोग, सुपरिचितों के सहयोग से समस्या का समाधान, शारीरिक अनकलता, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुझान, आत्मिक शांति।

कन्या- आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में प्रगति हेतु नवप्रयास सार्थक, वाद-विवाद की स्थिति में कमी, किसी योजना का सुपरिणाम प्राप्त, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, यात्रा संतोषजनक।

तुला- स्वास्थ्य बेहतर, आत्मविश्वास से कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, पुराने विवाद के समापन का मार्ग प्रशस्त, उन्नति की दिशा में प्रयास सार्थक।

वृश्चिक- समय विपरीत, जल्दबाजी में किया गया कार्य व लिया गया निर्णय अहितकर, आत्मीयजनों में कटुता, स्वास्थ्य में व्यवधान, निजी इच्छा की पूर्ति में बाधा।

धन- व्यक्तित्व का विकास, कुछेक समस्याएं आपके पक्ष में सलझने की ओर पराक्रम से कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता, सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान।

मकर- कार्य व्यवसाय में लाभ का सुअवसर प्राप्त, पारिवारिक समस्याओं का समाधान संभव, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुयोग।

कुम्भ- विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, समस्या विशेष के समाधान के सन्दर्भ में स्वयं का निर्णय लाभप्रद, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, मनोविनोद के अवसर सुलभ।

मीन- पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, आर्थिक व्यवसायिक प्रगति में बाधा, प्रियजनों से विश्वासघात होने की आशंका, वैवाहिक सुख में अड़चनें, कर्ज से परेशानी।

Comments (0)
Add Comment