आज का भाग्यफलः 26 नवंबर 2020

मेष- आज रात्रि 9:20 बजे तक निराशा की स्थिति, स्वास्थ्य में शिथिलता, दुर्घटना का भय, शेष समय सफलताजनक, वाक्पटुता से संकल्पसिद्धि, मनोविनोद के अवसर।

वृषभ- आज रात्रि 9:20 बजे तक ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में, नौकरी में पदोन्नति, हर्ष भी, शेष समय में परेशानी, योजना अधूरी, मन अशांत, व्यय की अधिकता।

मिथुन- अधूरी या नवयोजना पर मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श, मन प्रसन्न, दूरसमीप की यात्रा का प्रसंग भी, आय के नवीन स्रोत, यात्रा का सुयोग।

कर्क- व्यावसायिक सफलता, समस्या का समाधान, सद्विचारों का उदय, विवाद समापन पर, भोग विलासिता की ओर रुझान, अकल्पित लाभ से मन प्रसन्न।

सिंह- आज रात्रि 9:20 बजे तक ग्रहस्थिति प्रतिकूल, उन्नति में व्यवधान, विरोधी प्रभावी, शेष समय बेहतर, कार्यों में सफलता, विवाद का समापन, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।

कन्या- आज रात्रि 9:20 बजे तक कठिनाइयों में कमी, स्वास्थ्य में सुधार, यात्रा सुखद, शेष समय में उलझनें, आत्मविश्वास का अभाव, नवसमस्याएं उत्पन्न, हानि।

तुला- साहसिक प्रयास प्रगति पर, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, शत्रु पराभूत, सामाजिक कृत्यों की ओर रुचि, आपसी सद्भाव, संभावित यात्रा का प्रसंग।

वृश्चिक- मनोभिलाषित योजनापूर्ण होने की ओर, उत्तरदायित्व का निर्वाह, नवसम्पर्क उपयोगी, जीवनसाथी से सामंजस्य, व्यक्तित्व का विकास।

धनु- आज रात्रि 9:20 बजे तक समय असंतोषजनक, आरोप-प्रत्यारोप, धनागम में बाधा, शेष समय शुभ, सामयिक कार्य प्रगति पर, मान-सम्मान में वृद्धि।

मकर- आज रात्रि 9/20 बजे तकसमय संतोषजनक, आरोग्य सुख, लाभ का मार्ग प्रशस्त, शेष समय में व्यवसाय में विफलता, प्रियजनों से अनबन, यात्रा में असुविधा।

कुम्भ- आर्थिक प्रगति, स्वनिर्णय हितकर, व्यापार में विस्तार, सुसमाचार की प्राप्ति, धर्म-अध्यात्म में रुचि, वैवाहिक अडचनें समाप्त. प्रतियोगिता में सफलता।

मीन- समय आशाजनक, किसी योजना का सपरिणाम प्राप्त, दाम्पत्य जीवन मधर. संत समागम, मौजमस्ती के निमित्त व्यय, मांगलिक आयोजन सम्पादित।

rasifal
Comments (0)
Add Comment