आज का भाग्यफलः 25 फरवरी 2021

मेष- कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में विफलता, विरोधी हानि पहुँचाने की कोशिश में, बनीबनाई योजना अधूरी, व्यर्थ भ्रमण से अनावश्यक व्यय, चोट-चपेट दुर्घटना संभव।

वषभ- साहसिक प्रयास प्रगति पर, आत्मविश्वास से कछेककार्यों में महत्वपर्ण सफलता, दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत, भोग-विलासिता की ओर रुझान।

मिथुन- समय भाग्य के पक्ष में, उपस्थित व्यवधान समाप्त, उच्चाधिकारियों के सम्पर्क का लाभ, समस्या विशेष के समाधान में आत्मीयजन सहायक।

कर्क- आर्थिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता, शत्रु परास्त, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धि, निजी इच्छापूर्ति, आपसी सलाह से कामयाबी, धनागम।

सिंह- स्पष्टवादिता आपके लिए घातक, नवीन समस्या उपस्थित, सहयोगियों की गतिविधियों से मानसिक कष्ट, सुखसुविधा का अभाव, स्वजनों से विवाद संभव।

कन्या- आर्थिक प्रगति, घरेलू समस्याओं का निवारण, नौकरी में पदोन्नति या स्थानान्तरण हेतु विषयक मसला हल, बुद्धि-विवेक से कार्य में लाभप्रद, विवाद में कमी।

तुलायोजना साकार करने की दिशा में प्रयास, विशिष्टजनों से सम्पर्क, अभिलाषा की पूर्ति, निजी जिन्दगी में सुखसुविधा के साधन सुलभ, मेल-मिलाप की ओर रुचि।

वृश्चिक- नवकार्यों में सफलता, धार्मिक मांगलिक आयोजन सम्पादित, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, स्त्रीपक्ष से सुख, प्रेमसम्बन्धों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, यश की प्राप्ति।

धनु- स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यावसायिक पक्ष में निराशा, घरेलू समस्याओं से मन अशांत, सुपरिचितों से अनबन, इच्छित योजना अपूर्ण, मानसिक बेचैनी।

मकर- कार्य-व्यवसाय अर्थपक्ष में सफलता, शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, जीवन साथी से सामंजस्य, लाभ का सिलसिला, नवयोजना पर विचार-विमर्श।

कुम्भ- स्वास्थ्य सुधार पर, अधूरे कार्य प्रगति की ओर आर्थिक स्थिति में सुधार का प्रयास, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, पुराने विवाद का समापन, नवीन उपलब्धि।

मीन- घरेलू समस्याएं सुलझने की ओर, अभीष्ट लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, कर्ज की निवृत्ति, नवयोजना पर कार्यारम्भ, वैवाहिक अड़चनें समापन पर।

rasifal
Comments (0)
Add Comment