आज का भाग्यफलः 24 दिसंबर 2020

मेष – आज आपको कारोबार में सफलता मिलेगी। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक और मानसिकरुप से भी आप स्वस्थ रहेंगे।

वृषभ- आज आप व्यस्त और परेशान रहेंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

मिथुन – आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतानों के सम्बंध में समस्याएं खड़ी होंगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। विदेश से खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क – पुरानी चीजें मिलने से खुशी होगी। भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। आप सभी कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें।

सिंह – जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है। खर्चों बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखें।

कन्या – धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आज का दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। मीठा खाने के प्रति रुझान बढ़ेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

तुला – स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। खुद पर संयम बरतें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।

वृश्चिक – किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद या उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा।

धनु – माता की तबीयत के सम्बंध में ध्यान रखना पड़ेगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा। संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।

मकर – नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। मन अशांत रहेगा। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। विचारों में नकारात्कता रहेगी। मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी।क्रोध पर भी आज संयम रखना पड़ेगा। धन हानि के योग हैं।

कुंभ – बाहर घूमने या मूवी देखने जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय बीतेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन – नए कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रवास होगा। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा।

rasifal
Comments (0)
Add Comment