आज का भाग्यफलः 22 फरवरी 2021

मेष- पुरुषार्थ के प्रति रुचि, लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त, बुद्धि की विकास, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, राजनैतिक कृत्यों की ओर संलग्नता।

वृषभ- मनोनुकूल कार्यों में अनुकूलता, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, पारिवारिक जीवन सुखमय, सद्विचारों से आत्मिक शांति, निजी इच्छा की पूर्ति, यात्रा सफल।

मिथन- अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, पराने विवाद का समापन, परोपकार की भावना जागृत, हर्षोल्लास का वातावरण, लाभ भी।

कर्क- आरोग्य सुख में कमी, उन्नति में व्यवधान, व्यय की अधिकता, कार्यक्षमता में कमी, अध्ययन में व्यतिक्रम, मित्रों से तनाव, निजी प्रतिभा के उपयोग से वंचित।

सिंह- ग्रहयोग बेहतर, कठिनाइयों के निवारण हेतु नवप्रयास, परिवार में मंगल आयोजन सम्पन्न, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, योजना का सुपरिणाम, मनोविनोद के सुअवसर।

कन्या- आरोग्य सुख, साहसिक प्रयास प्रगति की ओर, व्यक्तित्व का विकास, नवीन उपलब्धि, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, शिक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता।

तुला- भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता, वाद-विवाद की स्थिति में कमी, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, आकस्मिक लाभ, धर्म में आस्था।

वृश्चिक- पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति में बाधा, सामयिक कार्यों में असफलता, साझेदारी के व्यापार में हानि, सुख-सुविधा का अभाव, मन अशांत, वाहन से भय।

धनु- आशा की पूर्ति, किसी के माध्यम से कार्य प्रगति पर, लाभ का सुअवसर, विशिष्टजनों से सम्पर्क, सुसंदेश की प्राप्ति, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, आय के स्रोत।

मकर- बुद्धि-विवेक से संकल्प सिद्धि, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला सुलझने की ओर, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय, व्यक्तित्व का विका, यश में वृद्धि।

कुम्भ- विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, स्वयं का निर्णय हितकर, भौतिक सुख के साधन सुलभ, वैवाहिक अड़चनें समाप्त।

मीन- दिनचर्या अव्यवस्थित, धन का अभाव, योजना अधूरी, प्रियजनों से मतभेद, विरोधी प्रभावी होने की दिशा में प्रयासरत, मानसिक कष्ट, व्यर्थ भ्रमण से व्यय।

rasifal
Comments (0)
Add Comment