आज का भाग्यफलः 17 अक्टूबर 2020

मेष- किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील, स्वयं का निर्णय हितकर, मंगल आयोजन सम्पन्न, आय के नवीन स्रोत उपस्थित, आपसी सद्भाव, शुभ भावनाओं का उदय।

वृषभ- शारीरिक सुख में वृद्धि, स्वजनों-परिजनों के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति, अध्यात्म के प्रति आस्था, यात्रा का सुयोग, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल।

मिथुन- भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, भौतिक सुख के जरूरी साधन सुलभ, रचनात्मक क्रियाकलापों में वृद्धि, व्यक्तित्व का विकास, दूर या समीप की यात्रा संतोषजनक।

कर्क- समय अशुभ, अभीष्ट कार्यों में परेशानी, मानसिक बेचैनी, पूंजी का प्रतिफल न मिलने से कष्ट, प्रतिष्ठा पर आघात, पदोन्नति में व्यवधान, अनावश्यक भ्रमण।

सिंह-शुभ भावनाओं का उदय, नवीन समस्याओं का समाधान, मानसिक शांति, व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल, आपसी सलाह से कामयाबी, सुख-सुविधा।

कन्या- व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति का प्रयास, कार्यक्षमता में वृद्धि, कठिनाइयों में कुछ कमी, सुसमाचार की प्राप्ति, आपसी सम्बन्ध मधुर, राजकीय पक्ष से सहयोग।

तुला- दिनमान अनुकूल, योजना मूर्तरूप में परिणित, बकाए धन की वसूली, स्थानपरिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम, जीवन साथी से सामंजस्य, आपसी सम्बन्ध मधुर।

वृश्चिक-आर्थिक व्यावसायिक हानि, व्यवहार में लापरवाही नुकसानदायक, जोखिम से हानि, नव-उत्तरदायित्व का निर्वाह, आय की तुलना में व्यय अधिक, मानसिक बेचैनी।

धनु- व्यापार में धन निवेश, व्यक्तित्व का विकास, समस्याओं का संतोषजनक समाधान, प्रियजनों से विचार-विनिमय, निजी जिन्दगी में सुख के साधन सुलभ, मन खुश।

मकर- समस्याएं सुलझने की ओर प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, सुसमाचार की प्राप्ति, सदविचारों का उदय, आत्मिक शांति. भोग-विलासिता की ओर रुझान।

कुम्भ- अभीष्ट कार्यों में सिद्धि, श्रेष्ठजनों से सम्पर्कका सुपरिणाम प्राप्त, दाम्पत्य जीवन में सुखशांति, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, विरोधी परास्त, लाभ का सुयोग।

मीन- समय असन्तोषजनक, कार्यों मे असफलता, अशांति का वातावरण, व्यावसायिक उन्नति में बाधा, आत्मविश्वास में कमी, इच्छा की पूर्ति में अड़चनें, यात्रा से कष्ट।

rasifal
Comments (0)
Add Comment