Ram Navami 2026 Date: 26 या 27 मार्च…जानें कब मनाई जाएगी राम नवमी

Ram Navami Date 2026: सनातन धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को ही राम नवमी कहा जाता है। इसी दिन भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म हुआ था। देशभर में राम नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार की तैयारियां अभी जोरों पर चल रही हैं। हालांकि इस साल, राम नवमी की सही तारीख को लेकर काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

दरअसल इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से आरंभ हुई थी। इस बार की नवरात्रि पूरे नौ दिन की नहीं, बल्कि आठ दिन की है। यानी अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन लग रही हैं। ऐसे में लोगों को संशय है कि राम नवमी कब मनाई जाएगी और रामजन्मोत्सव कब होगा । आइए इस लेख के माध्यम से जानते है कि इस राम नवमी 2026 कब है और अयोध्या में किस मुहुर्त में राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Ram Navami Date 2026: कब है राम नवमी

हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च, 2026 को सुबह 11:46 बजे से शुरू होगी और 27 मार्च, 2026 को सुबह 10:07 बजे समाप्त होती है। उदया तिथि के आधार पर राम नवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी। चुकी भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था। इसे देखते हुए, कई लोग 26 मार्च को राम नवमी मना रहे हैं।

दरअसल भगवान राम का जन्म अयोध्या में महानवमी चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन हुआ था। उनका जन्म पुनर्वसु नक्षत्र के अंतर्गत हुआ था, जिसमें सभी पांच प्रमुख ग्रह अपनी उच्च राशियों में स्थित थे। चंद्रमा तथा बृहस्पति कर्क राशि में स्थित थे। 27 मार्च को नवमी तिथि सुबह-सुबह समाप्त हो जाएगी और उसके तुरंत बाद दशमी तिथि लग जाएगी। जबकि 26 मार्च को नवमी तिथि सुबह से लेकर दोपहर तक प्रभावी रहेगी।

Ram Navami Date 2026: कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

इस साल अष्टमी तिथि 26 मार्च दिन गुरुवार बनाई जाएगी। यदि आप अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना चाहते हैं, तो कृपया इसे 26 मार्च, 2026 को सुबह 11:48 बजे से पहले संपन्न कर लें। नवमी की अवधि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। इसलिए, आप 27 मार्च की सुबह 10:06 बजे से पहले पूजा कर सकते हैं।

Ram Navami 2026 Ayodhya: अयोध्या में इस दिन राम नवमी मनाई जाएगी

अयोध्या में, राम नवमी शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। राम मंदिर में राम लला का जन्मोत्सव दोपहर 12:27 बजे शुरू होगा, जो मध्याह्न मुहूर्त के अंतर्गत आता है।

Ram Navami 2026 Ayodhya: राम लला का ‘सूर्य तिलक’

इस साल, अयोध्या में राम नवमी के उत्सव बेहद भव्य और दिव्य होने वाले हैं। राम नवमी के अवसर पर, राम मंदिर में राम लला को ‘सूर्य तिलक’ होगा। यह रस्म वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करके पूरी की जाएगी, जिसमें सूर्य की किरणें सीधे भगवान के माथे पर पड़ेंगी। यह अद्भुत दृश्य लगभग 4 से 5 मिनट तक दिखाई देगा। लाखों लोगों के इस शानदार दृश्य को देखने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि राम नवमी केवल एक त्योहार ही नहीं है, बल्कि यह धर्म, भक्ति और सत्य का संदेश भी देती है। चाहे आप इसे घर पर मनाएं या अयोध्या जाकर, यह दिन भक्तों को शांति, आस्था और नई ऊर्जा से भर देता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

kanya pujannavaminomi kab hai 2026ram navami dateram navami kab hai 2026ram navmi 2026srirama navamiचैत्र नवरात्रि 2026चैत्र रामनवमी कब हैराम नवमी कब की हैरामनवमी