Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्यौहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी (Rakhi) बांधकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। रक्षा बंधन हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के अलावा, यह त्यौहार दुनिया भर में हिंदू धर्म के लोग मानते हैं। इस वर्ष रक्षा बंधन 9 अगस्त यानी शनिवार को मनाया जाएगा।
Raksha Bandhan 2025: कब तक रहेगा भद्रा का साया
श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षा बंधन त्योहार इस बार विशेष रूप से शुभ और फलदायी होगा। ज्योतिषियों की माने तो इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। रक्षाबंधन पर ऐसा संयोग 4 साल बाद बन रहा है। दरअसल, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाएगी।
8 अगस्त यानी शुक्रवार भद्रा दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और शनिवार 9 अगस्त को प्रातः काल 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भी प्रारंभ हो जाएगा। यही कारण है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया मान्य नहीं होगा। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।
Raksha Bandhan Shubh Muhurat : राखी बांधने का सही समय
रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक तक रहेगा। यानी राखी (Rakhi) बांधने का शुभ मुहूर्त शनिवार सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक शुभ रहेगा, जो 7 घंटे 37 मिनट तक रहेगा। वैस तो रक्षाबंधन का त्योहार सुबह से रात तक कभी भी मनाया जा सकता है। जब भी मौका मिले। लेकिन जो लोग पूरी तरह से शुभ और पूर्णिमा के समय राखी बांधना चाहते हैं, वे 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे से पहले राखी बांध सकते हैं। इससे पूर्णिमा का आशीर्वाद और भी बना रहेगा।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)