जेल में बंद राजपाल यादव के लिए ‘मसीहा’ बने सोनू सूद, तेजप्रताप यादव ने भी की 11 लाख की मदद

Sonu Sood-Rajpal Yadav: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव लंब समय से हिंदी सिनेमा में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि इस समय एक्टर आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं और 5 करोड़ का लोन न चुका पाने की वजह से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 6 फरवरी को कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया था। सरेंडर करने से पहले उन्होंने अपनी आर्थिक परेशानियों और अकेलेपन के बारे में खुलकर बताया था। अब एक्टर सोनू सूद ने दरियादिली दिखाते हुए राजपाल यादव की मदद को आगे आए हैं और बाकी इंडस्ट्री से एकजुटता की अपील की है।

तेजप्रताप यादव ने भी की 11 लाख की मदद

इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद की है। ये उनकी प्रति पहली मदद है, जो राजनेता की तरफ से आई है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने X हैंडल पर पोस्ट किया। उसमें लिखा, ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।

सोनू सूद ने की ये अपील

समाज सेवा में अहम योगदान देने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) ने अब इंडस्ट्री के लोगों की मदद करने का फैसला किया है। एक्टर को इस बात का बहुत दुख है कि जिस एक्टर ने दशकों तक सभी का मनोरंजन किया है, वह पैसे की तंगी से जूझ रहा है और जेल में है। राजपाल यादव का सपोर्ट करते हुए सोनू सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं जिन्होंने इतने सालों में हमारी इंडस्ट्री में कभी न भूलने वाला योगदान दिया है। कभी-कभी ज़िंदगी टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि समय की बेरहमी की वजह से गलत होती है।”

Sonu Sood: ये राशि दान नहीं, बल्कि सम्मान…

उन्होंने आगे लिखा, “वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए—प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और साथ काम करने वालों के लिए—एक साथ आने का पल है। भविष्य के काम के लिए एडजस्ट किया गया एक छोटाी सी सी साइनिंग राशि दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारा कोई अपना मुश्किल समय से गुज़र रहा हो, तो इंडस्ट्री को उन्हें याद दिलाना चाहिए कि वे अकेले नहीं हैं। इस तरह हम दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं ज़्यादा हैं।”

राजपाल का भावुक बयान

बता दें कि राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में हैं। जेल में सरेंडर करने से पहले उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई थी। एक्टर ने अपना दुख ज़ाहिर करते हुए कहा, “मैं क्या करूं? मेरे पास पैसों की कमी है, मेरे पास पैसे नहीं हैं, और मुझे कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। यहां मेरा कोई दोस्त नहीं है जो मदद कर सके।” इस बयान के वायरल होने के बाद सोनू सूद ने इस मुश्किल समय में एक्टर को सपोर्ट किया है। सोनू ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म में रोल ऑफर किया है और साथ ही ‘छोटा सा साइनिंग अमाउंट’ देने का वादा भी किया है। सोनू के इस कदम की अब सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

Rajpal Yadav: क्यों जाना पड़ा जेल

दरअसल राजपाल यादव का यह मामला 2010 का है, जब उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘आता पता लापता’ के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वह लोन नहीं चुका पाए। उनके और उनकी पत्नी राधा के दिए 7 चेक बाउंस हो गए। अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन 138 के तहत 6 महीने की जेल की सज़ा सुनाई थी। सेशन कोर्ट ने 2019 में इस सज़ा को बरकरार रखा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

rajpal yadav case kya hairajpal yadav jail mein kyon hainrajpal yadav ko kya hua hrajpal yadav newstej pratap yadav helps rajpal yadavtejpratap yadav give 11 lakh to rajpal yadavtejpratap yadav ne rajpal yadav ki madad kitejpratap yadav ne rajpal yadav ko 11 lakh diyeराजपाल यादव को तेजप्रताप यादव ने मदद की