Haridwar: अवैध खनन पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, इकबालपुर चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित

Haridwar: राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू की है। इस कड़ी में सीएम धामी के निर्देश के बाद चौकी प्रभारी इकबालपुर समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई अवैध खनन से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर की गई।

Haridwar: एसपी ग्रामीण करेंगे मामले की जांच

सूत्रों की माने तो यह कार्रवाई तब की गई जब इकबालपुर इलाके में अवैध खनन गतिविधियों से जुड़े एक मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने चौकी के पूरे स्टाफ जिसमें इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मी शामिल हैं को सस्पेंड करने का तत्काल फैसला लिया, और मामले की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सौंप दी है।

इन पुलिसकर्मियों पर गिर गाज

सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में सब-इंस्पेक्टर नवीन सिंह चौहान (इंचार्ज, इकबालपुर चौकी), हेड कांस्टेबल हरेंद्र, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र शर्मा, कांस्टेबल देवेश सिंह, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल हैं। सीएम धामी ने साफ तौर पर कहा है कि राज्य के भीतर किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों को सौंपी गई है, वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतते हुए या गलत गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करें और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू करें।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

cm dhami suspends iqbalpur police staffCM Pushkar Singh DhamiHaridwarHaridwar Newsillegal mining haridwarlpg Gasuttrakhand news