Harman Sidhu: मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, घर लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रक से टकराई कार

Harman Sidhu Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां मशहूर गायक हरमन सिद्धू की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को देर रात हुई। हरमन सिद्धू केवल 37 साल के थे। उनकी अचानक मौत से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

Harman Sidhu: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा पंजाब के मानसा जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि हरमन सिद्धू देर रात अपनी कार से शूटिंग खत्म कर अपने घर गांव ख्याला कलिन लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरमन सिद्धू को गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भीषण था की हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ख्याला में किया गया।

सिंगर मिस पूजा के साथ गाया हिट गाना

हरमन सिद्धू ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए, खासकर मिस पूजा के साथ उनका काम यादगार रहा। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने ‘सेकंड हैंड जवानी…’ की गायिका मिस पूजा के साथ ‘पेपर या प्यार’ नाम का गाना गाया। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने ने हरमन सिद्धू को पहचान दिलाई। इसके बाद में हरमन सिद्धू ने कई चार्ट बस्टर गाने गाए। इसमें उन्होंने बेबे बापू, बब्बर शेर, कोई चक्कर नहीं, मुल्तान वर्सेस रशिया जैसे कई गाने गाए। वह अपने गाने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करते रहते थे।

Harman Sidhu passes away: म्यूजिक इंडस्ट्री में गहरा शोक

हरमन सिद्धू निधन से इंडस्ट्री और फैंस में शोक का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े एक सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और कई दिनों तक अस्पताल में चले इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Death of Singer Harman SidhuEntertainment Hindi NewsEntertainment News in HindiHarman sidhuharman sidhu car accidentharman sidhu diedharman sidhu music careerharman sidhu singer careerpunjabi music industrysinger harman sidhusinger harman sidhu diedwho is harman sidhu