वाराणसीः5 दिन से इस तोते को खोज रही पुलिस,ढूंढने वाले को मिलेगा 51 सौ नकद

तोते के गयाब होने से परिवार में शोक का माहौल, शहर भर में लगाए इश्तेहार, शिक्षक परिवार का पालतू था एलेक्स

वाराणसी — बनारस की गलियों इन दिनों एक तोता चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पूरे शहर में तोते की गुमशुदगी के पोस्टर भी लगे हुए हैं।यहीं इस तोते को खोज कर आने वाले को 5100 का इनाम भी रखा गया हैं। दरअसल, जैतपुरा थाना अंतर्गत दारानगर निवासी टीचर अरविंद कुमार का पालतू तोता ‘एलेक्स’ पिछले शुक्रवार से लापता है। इस संबंध में अरविंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।वहीं पुलिस ने FIR लिखकर तोते की खोज कर रही है।

तोते के मालिक अरविंद ने बताया कि एलेक्स घर के मेंबर की तरह था। साथ में खाना खाना, सोना, बच्चों की तरह दो साल से उसकी परवरिश हम लोग कर रहे थे। उसके खो जाने पर पूरा परिवार दुखी है। एलेक्स बच्चों के साथ वीडियो गेम भी खेलता था। टीवी देखता था। वहीं मिठठू के घर से गायब हो जाने से पूरा घर परेशान है।पुलिस के साथ टीचर अरविंद कुमार का परिवार भी काशी की गलियों में घूम घूमकर तोते की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा कर रहा है।

तोता गुम होने से अरविंद का बेटा ऋजुल सबसे ज्यादा दुखी है। ऋजुल ही पड़ोसी के यहां से तोते को लाया था। तोते का जन्म पड़ोसी के यहां हुआ था। लेकिन जन्म के बाद वह उसे पालने के लिए घर लेकर आया था। ऋजुल ने कहा कि, हम सब उसको लेकर परेशान है। कई जगहों पर पोस्टर भी लगाया गया और सोशल मीडिया पर भी विज्ञापन जारी किए गए हैं।वहीं तोते को खोजने वाले के लिए 5100 का पुरस्कार भी रखा गया है।

Poster missingवाराणसी
Comments (0)
Add Comment