PM Modi Namibia Visit: नामीबिया में पीएम मोदी को दी गई 21 तोपों की सलामी, आगवानी को खुद आए राष्ट्रपति

PM Modi Namibia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को नामीबिया की राजधानी विंडहोक पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। खुद अफ़्रीकी राष्ट्र के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने पीएम मोदी का स्वागत किया। औपचारिक स्वागत में पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी दी गई। यह स्वागत समारोह उनके एक दिवसीय नामीबिया दौरे के दौरान आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत के दौरान किया गया।

PM Modi Namibia Visit: पीएम मोदी ने किया पोस्ट

इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किया और कहा कि नामीबिया में भारतीय समुदाय भारत और नामीबिया के बीच घनिष्ठ मित्रता को लेकर बहुत आशावादी है और यह विंडहोक में दिए गए विशेष स्वागत में परिलक्षित होता है। मुझे अपने प्रवासी समुदाय पर गर्व है, खासकर जिस तरह से उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखा है।

PM Modi Namibia Visit: प्रधानमंत्री मोदी की पहली नामीबिया यात्रा

होसेआ कुटाको अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम मोदी का नामीबिया की अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्री सेल्मा अशीपाला-मुसावी ने उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया। स्वागत समारोह में स्थानीय संगीतकारों और नर्तकों ने प्रस्तुति दी और पीएम मोदी भी तालियों और जयकारों के बीच कलाकारों के साथ शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली और पिछले 27 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है।नामीबिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने सबसे पहले देश के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत-नामीबिया के बीच मजबूत संबंध

भारत और नामीबिया के बीच लंबे समय से बहुत मज़बूत संबंध रहे हैं और नई दिल्ली ने नामीबिया को उसकी आज़ादी से बहुत पहले ही मान्यता दे दी थी और 1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी इस मुद्दे को उठाया था।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार मुख्य रूप से जस्ता और हीरे के प्रसंस्करण जैसे खनिज संसाधनों में होता है। नामीबिया एक संसाधन संपन्न देश है। इसमें कोबाल्ट, दुर्लभ मृदा, लिथियम, यूरेनियम, तांबा, ग्रेफाइट, टैंटालम जैसे प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। भारत ने नामीबिया से कुछ चीते भी लाए और उन्हें मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

netumbo nandi ndaitwah cheetahpm modipm modi namibia visitpm modi namibia visit updatesWorld Hindi NewsWorld News in Hindiपीएम मोदीप्रधानमंत्री मोदीप्रधानमंत्री मोदी नामीबिया यात्रा