Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में टेक ऑफ के दौरान Air India का विमान क्रैश, 200 से ज्यादा यात्री थे सवार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान का क्रैश हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही मेघानीनगर के पास हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। दुर्घटनास्थल से आसमान में काला धुआं उठता देखा गया। बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Ahmedabad Plane Crash: विमान में करीब 242 यात्री थे सवार

मिली जानकारी के मुताबिक यह एयर इंडिया का बोइंग 737 यात्री विमान था। यह विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रहा था। इस यात्री विमान में चालक दल के सदस्यों समेत करीब 242 यात्री सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। हालांकि, इस दुर्घटना में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने का आग्रह किया है। यह दुर्घटना अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुई, यह इलाका सिविल अस्पताल के पास है।

एयर इंडिया ने दी हादसे की जानकारी

इस बीच एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस दुर्घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। आज 12 जून को यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हम फिलहाल विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अधिक जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ और एयर इंडिया की वेबसाइट पर साझा करेंगे।” इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Ahmedabad Plane Crash: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा – अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। मैंने अधिकारियों को तत्काल बचाव और राहत कार्य चलाने तथा घायल यात्रियों के तत्काल उपचार की व्यवस्था युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। मैंने घायल यात्रियों को उपचार के लिए ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था करने तथा अस्पताल में उपचार की सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुझसे बात की है और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।



ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Ahmedabad AirportAhmedabad Airport newsAhmedabad plane crashAhmedabad plane crash newsGujarat plane crashplane crash in Ahmedabadplane crash newsPlane Crashes In Gujarat Ahmedabadअहमदाबाद एयरपोर्ट के पास विमान दुर्घटना