Parineeti Chopra Pregnant: जल्द मां बनेगी परिणीति चोपड़ा, पति राघव चड्ढा संग शेयर की गुड न्यूज

Parineeti Chopra Pregnant: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। सोमवार को सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद यह गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की। परिणीति ने बताया कि वह और उनके पति राघव चड्ढा दो से तीन होने वाले हैं। उनके घर एक नया नन्हा मेहमान आने वाला है।

Parineeti Chopra Pregnant: सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

दरअसल, परिणीति और राघव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर इस राज का खुलासा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर ‘1+1=3’ लिखा है। इसके साथ ही उस केक पर बच्चे के नन्हे पैरों के निशान भी बने हुए हैं, जो इस खबर को और भी खास और भावुक बना देते हैं। इतना ही नहीं, कपल ने इसके साथ एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें परिणीति और राघव एक-दूसरे का हाथ थामे साथ चलते नजर आ रहे हैं।

कपल को मिली मिल रही शुभकामनाएं

इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर कितने उत्साहित और खुश हैं। पोस्ट के साथ ही दोनों ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है, “हमारी छोटी सी दुनिया आने वाली है। अनंत आशीर्वादों से धन्य महसूस कर रहा हूं।” इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलिब्रिटी दोस्तों ने परिणीति और राघव को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

Parineeti Chopra Pregnant: 2023 में हुई थी शादी

बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा ने 2023 में धूमधाम से शादी की थी। राजस्थान के उदयपुर में हुई उनकी शादी को लेकर खूब चर्चाएं हुई थी। अब शादी के करीब दो साल बाद दोनों के माता-पिता बनने की खबर ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है। शादी के बाद उनके जीवन में ये नई शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर हर कोई उत्साहित है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

parineeti chopra announce pregnancyparineeti chopra babyparineeti chopra pregnantparineeti chopra raghav chadha to become parentsparineeti chopra raghav chadha to welcome babyparineeti chopra raghav chadha to welcome baby after 2 years of marriageपरिणीति चोपड़ापरिणीति चोपड़ा गर्भवती