Milk Price Hike : अमूल-मदर डेयरी के बाद अब Parag के बढ़े भाव, बढ़ाई दूध की कीमतें

Milk Price Hike : देश भर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dair) के बाद अब पराग ( Parag Milk) ने भी ग्राहकों को तगड़ झटका देते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। पराग ने दूध के आधा लीटर और एक लीटर वाले पैकेट की कीमत में एक-एक रुपये की बढ़ोतरी की है। पराग का फुल क्रीम एक लीटर वाला दूध अब 68 रुपये की जगह 69 रुपये और आधा लीटर वावा पैकेट 34 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दिया गया है।

Milk Price Hike : नई कीमतें आज से होंगी लागू

टोंड दूध का एक लीटर वाला पैक 56 रुपये की जगह अब 57 रुपये और आधा लीटर वाला पैकेट 28 रुपये की जगह 29 रुपये में मिलेगा। वहीं पांच लीटर वाले दूध के पैकेट का दाम 280 रुपये से बढ़ाकर 290 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा पराग ने स्टैंडर्ड दूध के दाम भी बढ़ा दिए हैं। आधा लीटर स्टैंडर्ड दूध अब 31 रुपये की जगह 32 रुपये में मिलेगा। बढ़ी हुई दूध की नई दरें शनिवार से लागू कर दी गई हैं।

Milk Price Hike : अमूल और मदर डेयरी पहले ही बढ़ा चुके है दाम

इससे पहले अमूल (Amul) और मदर डेयरी ( Mother Dairy Milk ) ने भी अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा चुके है, जिसका असर अब उत्तर भारत के राज्यों में दिखने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में दही, पनीर और घी जैसे अन्य दूध उत्पादों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Amul milklucknow cityMilk price hikeMother Dairy Milk rateParag MilkParag Milk Price Hikeअमूल दूधदूध की कीमतों में बढ़ोतरीपरागपराग दूधमदर डेयरी दूधलखनऊ शहर