Pankaj Dheer Death: महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का 68 की उम्र में निधन, कैंसर से हरे जंग

Pankaj Dheer Death: फिल्म जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार को जाने-माने अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने 68 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा के प्रतिष्ठित टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाकर उन्हें दुनिया भर में पहचान मिली। ‘महाभारत’ में उनके सह-कलाकार और अर्जुन की भूमिका निभाने वाले फिरोज खान ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर की पुष्टि की।

Pankaj Dheer Death: कैंसर से थे पीड़ित

मिली जानकारी के मुताबिक पंकज धीर का 15 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। वह पहले भी इस बीमारी से जूझ चुके थे, लेकिन कुछ महीने पहले यह फिर से उभर आई। इस दौरान उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई थी। पंकज धीर के निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसक बेहद दुखी हैं। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा।

Pankaj Dheer Death: कर्ण के किरदार ने दिलाई पहचान

पंकज धीर को टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका और चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे टीवी सीरियल में काम किया। इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्म सोल्जर, बादशाह, सड़क में भी शानदार काम किया था। जहां महाभारत ने उन्हें घर-घर पहचान मिली, वहीं फिल्मों में उनकी सहायक भूमिकाओं ने उन्हें बॉलीवुड में स्थापित किया। उनका निधन फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी अपने पिता की तरह एक अभिनेता हैं। उन्हें जोधा अकबर और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में उनके किरदारों के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

actor obituaryAmit Behl confirmationBR Chopra MahabharatIndian televisionIndian TV industry newsMahabharat Karn roleMahabharat Karna rolePankaj DheerTV actor death