Pahalgam Terrorist Attack: पाकिस्तान की भारत को गीदड़ भभकी…. कहा – हम भी देंगे मुंहतोड़ जवाब

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों में गुस्सा है और इस आतंकी हमले का बदला लेने की मांग उठ रही है। 26 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने का कारण बने इस आतंकी हमले को द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) नामक आतंकी संगठन ने अंजाम दिया था, जिसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है।

हमले के बाद भारत-पाक में बढ़ा तनाव

इससे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है और इसी के चलते भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है। भारत ने पाकिस्तानियों के वीजा पर भी रोक लगा दी है और जो पाकिस्तान अभी भारत में हैं, उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया है और भारतीयों को जल्द से जल्द पाकिस्तान से लौटने की हिदायत दी है। पाकिस्तान ने शिमला समझौते को भी रद्द करने का फैसला किया है और भारत के साथ सभी तरह के व्यापार पर भी रोक लगा दी है। इस बीच अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने बड़ा बयान दिया है।

पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने भारत को दी खुलेआम धमकी

पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने भारत को खुलेआम धमकी दी है। भारत ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है और पाकिस्तान को पत्र लिखकर आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी भी दे दी है। ऐसे में शरीफ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अगर भारत पाकिस्तान का पानी रोकने या उसका रुख मोड़ने की कोशिश करेगा तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। हम किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारे देश में करीब 25 करोड़ लोग हैं और हम अपनी सेना के साथ हैं।”

शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए तैयार है। शरीफ ने कहा, “भारत बिना किसी जांच या सबूत के पाकिस्तान पर बेबुनियाद और झूठे आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान पहलगाम हमले के मामले में हर तरह की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Amit ShahAnantnag terror attackBaisaran Valley attackindiaIndia Pakistan ConflictIndian Army Pahalgam operationIndus Water TreatyInternational NewsPahalgam Terrorist AttackPakistan PM Shehbaz Sharif