Operation Sindoor: पहलगाम हमले का भारत ने लिया बदला, 9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह

Operation Sindoor: भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam attacks) का मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ( Indian Army) ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले कर तबाह कर दिया है। इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। यह नाम उन महिलाओं को समर्पित है जिनके पतियों को 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था । भारत की यह जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है

Operation Sindoor: आतंकियों को 9 ठिकाने तबाह

बता दें कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान के 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। भारत की इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। जिन ठिकानों पर हमला किया गया, वे क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण और लंबे समय से चल रहे आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों थे। भारतीय सेना ने कहा कि इस हमले में केवल आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया गया। सूत्रों की मानें तो केवल जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को ही निशाना बनाया गया था।

Pahalgam attacks: 15 दिन बाद लिया बादला

यह कार्रवाई पहलगाम हमले (Pahalgam attacks) के 15 दिन बाद की गई, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। भारत सरकार ने इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे हर हमले का जवाब कड़ा और निर्णायक होगा।

जल्द सार्वजानिक होगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी जानकारी

उधर भारत की इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने ‘शांति’ की अपील की है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। यह कायराना हमला है। जबकि भारत ने साफ कर दिया है कि यह आतंकवाद के खिलाफ उठाया गया एक वैध और जरूरी कदम था। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी और विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

bahawalpurbhawalpurindia air strike on pakistanindia attack pakistanindia pakistan attackindia pakistan newskotlilatest newsoperation sindhoorOperation SindoorPakistanpakistan newssindoor