JEE Mains Result 2026 : जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 16 फरवरी को JEE Main 2026 सेशन 1 के रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले परिणाम 12 फरवरी को जारी होने वाले थे। लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई थी। एनटीए के इस फैसले के बाद कैंडिडेट्स का इंतजार बढ़ गया था। 21 से 28 जनवरी तक हुई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और कट-ऑफ NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in और nta.ac.in पर देख सकते है। अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि की मदद से लॉग-इन कर परिणाम देख सकेंगे।
JEE Mains Result 2026 : आंसर की भी हुई जारी
NTA ने JEE Main 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है, जिसे कैंडिडेट यहां दिए गए JEE Main 2026 फाइनल आंसर (JEE Main 2026 Final Answer Key) की एनडीए की वेबसाइड jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains Result 2026 : 21-28 जनवरी के बीच हुआ था एग्जाम
बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम 21, 22, 23, 24, 28, और 29 जनवरी को हुआ था। 21 से 28 जनवरी तक एग्जाम दो शिफ्ट में हुआ था। 29 जनवरी का एग्जाम एक ही शिफ्ट में हुआ था। JEE Main 2026 सेशन 1 के लिए कुल 1,350,969 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इसमें से रिकॉर्ड 1300368 यानी 96.26% ने परीक्षा दी थी। एक्सपर्ट्स और स्टूडेंट्स के मुताबिक, पेपर थोड़ा मुश्किल था।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी, 2026 को जारी की गई थी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो इसके जारी होने के तुरंत बाद खोली गई थी। प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी, 2026 तक चली थी।
दरअसल JEE Main पेपर 1, NITs, IIITs में BE, BTech और दूसरे सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (CFTIs) में BTech/BE जैसे अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होता है। जबकि JEE Main पेपर 2, देश भर में B.Arch. और B.Planning कोर्स में एडमिशन के लिए होता है।
JEE Mains Result 2026 : कैसे चेक करें स्कोरकार्ड
रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
फिर होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन देखें।
इसके बाद JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर सबमिट पर करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट को ध्यान से देखें और डाउनलोड करें। इसका प्रिंट भी रख ले।
फिलहाल कैंडिडेट्स को अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहना चाहिए, क्योंकि पर्सेंटाइल स्कोर अगले स्टेज के लिए रैंकिंग और एलिजिबिलिटी तय करेंगे।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)