न्यूज डेस्क — अब लव जिहादियों को सबक सिखाएगा बजरंग दल ऐसा कहना है बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर का । दरअसल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों को देखते हुए बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने यह बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन लव जिहादियों को रोकने में नाकाम होगा तो फिर बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और अपने तरीके से इन जिहादियों को सबक सिखाएंगे।
आपको बता दें कि एसएसपी ऑफ़िस पहुँची रीमा नाम की महिला कलकत्ता की रहने वाली है जिसका आरोप है कि राजू नाम के युवक ने अपना धर्म छिपाकर रीमा से शादी की थी। शादी के 8 साल बाद राजू रीमा को अपने गांव मेरठ के सरधना ले आया तो राजू की असलियत पता लगी कि राजू मुस्लिम है । तब रीमा ने राजू का विरोध किया और कहा कि तुमने मुझसे झूठ बोलकर शादी की है जिसकी शिकायत में पुलिस से करूंगी लेकिन राजू ने रीमा को घर में ही बंधक बना लिया ।
बता दे कि रीमा और राजू के 3 बच्चे भी हैं । रीमा का आरोप है कि राजू के भाई भी मुझसे बदतमीजी करते हैं । लगभग 2 साल बंधक बनी रीमा आज किसी तरह घर से भाग निकली और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिल गई । बजरंग दल के कार्यकर्ता रीमा को लेकर SSP ऑफिस पहुंचे और वहां एसएसपी से रीमा को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ आरोपी राजू पर कार्यवाही की मांग भी की है।
गर्मजोशी में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर पिछले कई मामले बताते हुए कहा यह बयान भी दिया कि अगर प्रशासन लव जिहाद को रोकने में फेल दिखाई दिया तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इन लव जिहादियों को सबक सिखाएंगे चाहे इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े।वही इस मामले में SSP का कहना है कि मामला 10 साल पुराना है मामले की जांच कराई जाएगी उसके बाद जांच के आधार पर कार्यवाही होगी।
(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)