Noida Crime News: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में वैलेंटाइन डे पर एक प्रेमी-युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव एक कार के अंदर मिले। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 में हुई। फिलहाल, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
लंबे समय से रिलेशनशिप में थे दोनों
शुरुआती जानकारी के मुताबिक,युवक ने कथित तौर पर पहले लड़की को गोली मारकर हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मृतक युवती की पहचान नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की रहने वाली रेखा के रूप (26) में हुई है। जबकि युवक की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित (32) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इस घटना के पीछे का मकसद अभी तक सामने नहीं आया है। नोएडा पुलिस ने भी इस घटना पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।
मैसेज से खुला राज
पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है दोनों एक दिन पहले ही अपने घरों से गायब हुए थे। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि युवक ने मरने से पहले युवती को एक WhatsApp मैसेज भेजा। इसमे लिखा था कि दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे। उसने मेरे साथ 15 साल बिताए और मुझसे वादा किया कि लेकिन वह अब किसी और से शादी करने जा रही है। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
पिछले हफ्ते एक युवती ने किया था सुसाइड
पिछले हफ्ते, ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड से परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस जांच में पता चला कि शादी को लेकर एक पार्टी के दौरान युवक और युवती में बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि युवती की दोस्त मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसी बीच, युवती कमरे के अंदर गई और आरोपी के बैग में रखी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान आशीष पंवार के रूप में हुई, जो दिल्ली पुलिस में काम करता था। दोनों पिछले पांच-छह साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच करीबी रिश्ता था। पुलिस ने मामले के सिलसिले में आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)