12वीं की छात्रा से मौसा ने किया रेप, मौसी ने भी दिया साथ

न्यूज डेस्क — दिल्ली में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां 12वीं की एक छात्रा ने मौसा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी कि वारदात में उसकी मौसी ने भी साथ दिया।

आरोपित दंपती ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। करीब डेढ़ महीने के बाद पीड़िता के चाचा को जब पता चला तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर 35 वर्षीय आरोपित मौसा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी मौसी की भूमिका की अभी जांच की जा रही है। आ

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ खजूरी इलाके में रहती है। वह 12वी कक्षा में पढ़ती है। पड़ोस में ही मौसा-मौसी रहते हैं। करीब डेढ़ महीने पहले एक दिन मौसी ने पीड़िता की मां को फोन कर उसे घर भेजने के लिए कहा। पीड़िता मौसी के घर पहुंच गई। मौसी ने अपनी बेटी को बाहर भेज दिया। इस बीच मौसा ने कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि वारदात के समय मौसी ने बाहर से कुंडी लगाई। वारदात के दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। होश में आने पर मौसी और मौसा ने पूरे परिवार और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। इसके बाद एक दिन मौसा उसके स्कूल के बाहर पहुंच गया। आरोप है कि मौसा ने उसे फोन करने के लिए कहा। पीड़िता डर की वजह से मौसा को फोन करने लगी। एक दिन वह चाचा के घर पहुंची तो उसने चाची के मोबाइल से मौसा को फोन किया। इससे चाचा को कुछ शक हुआ।

पूछताछ करने पर पीड़िता ने सारी बात उनको बता दी। बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हालांकि जांच में दोनों परिवारों के बीच विवाद की भी बात सामने आ रही है। पुलिस अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

Comments (0)
Add Comment