Mock Drill : सायरन बजते एक्टिव हुए डिफेंस वर्कर्स…यूपी समेत देशभर में मॉक ड्रिल शुरू

Mock Drill : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही देशभर में मॉक ड्रिल शुरुआत हो गई है। गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा था कि बुधवार को हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन, ‘शत्रुतापूर्ण हमले’ के लिए नागरिक प्रशिक्षण और परमाणु संयंत्रों, सैन्य ठिकानों, रिफाइनरियों और पनबिजली बांधों जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों वाले करीब 300 ‘नागरिक सुरक्षा जिलों’ में बंकरों और खंदकों की सफाई के साथ ‘मॉक ड्रिल’ की जाएगी।

दिल्ली में हुआ Mock Drill

वहीं दिल्ली में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखने के लिए कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, खान मार्केट समेत 55 जगहों पर मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले, एक साथ कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे कई परिदृश्य दिखाए गए। लोगों को बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।

इसके अलावा देशव्यापी मॉक ड्रिल के तहत आज रात 8:00 बजे से 8:15 बजे तक दिल्ली के एनडीएमसी इलाके में ब्लैकआउट रहेगा। अंधेरा होते ही नई दिल्ली का पूरा इलाका ब्लैकआउट हो जाएगा। पीएम हाउस और राष्ट्रपति भवन को छोड़कर पूरे नई दिल्ली इलाके की लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इसमें स्ट्रीट लाइटें भी शामिल होंगी। यह ब्लैकआउट 15 मिनट से 20 मिनट तक किया जाएगा। इंडिया गेट, विजय चौक, कर्तव्य पथ पर ब्लैकआउट किया जाएगा।

Mock Drill : मुंबई में सायरन बजते ही मॉक ड्रिल शुरू

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की गई। जिसका वीडियो सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि सायरन बजते ही लोग जहां भी हैं, वहीं जमीन पर लेट गए और अपने दोनों हाथों से अपने कानों को ढक लिया। इसके अलावा घायलों को तुरंत इलाज देने की ट्रेनिंग भी दी गई।

हरियाणा और यूपी में मॉक ड्रिल

यूपी के प्रयागराज में सेंट जोसफ कॉलेज मे आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल हुई। पुलिस के जवानों और सिविल डिफेन्स के लोगों ने युद्ध की स्थिति में बचाव के तरीके बताए। वहीं हरियाणा में भी मॉक ड्रिल की गई। अभ्यास के तहत राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। हरियाणा के सभी 22 जिलों में शाम 4:00 बजे मॉक ड्रिल की गई। इसे ऑपरेशन ब्लैकआउट नाम दिया गया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Mock Drill Blackoutmock drill in UPMock Drill UP Districts ListUP Mock Drill timeमॉक ड्रिल ब्लैकआउटयूपी मॉक ड्रिलयूपी मॉक ड्रिल समय