Swaraj Kaushal Passes Away: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति व मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन

Swaraj Kaushal Passes Away: नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और मिजोरम के पहले गवर्नर स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। स्वराज कौशल एक जाने-माने वकील और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति थे। 73 वर्षीय स्वराज कौशल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक, न्यायिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Swaraj Kaushal Passes Away: बांसुरी ने किया भावुक पोस्ट

बता दें कि स्वराज कौशल 1990 से 1993 तक मिजोरम के गवर्नर रहे। इसके अलावा, वह लंबे समय तक सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रहे और कानूनी क्षेत्र में उनके योगदान की बहुत तारीफ होती है। अपने पिता के निधन की घोषणा करते हुए, BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

पोस्ट में, BJP MP बांसुरी स्वराज ने लिखा, “पापा स्वराज कौशल, आपका स्नेह, आपका अनुशासन, आपकी सादगी, आपकी देशभक्ति और आपका बहुत ज़्यादा धैर्य मेरे जीवन की वह रोशनी है जो कभी कम नहीं होगी। आपका जाना मेरे दिल में सबसे गहरे दर्द के रूप में आया है, पर मन यही विश्वास थामे हुए है कि आप अब मां के साथ पुनः मिल चुके हैं, भगवान की मौजूदगी में, हमेशा की शांति में फिर से मिल गए हैं। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है, और आपकी विरासत, आपके मूल्य और आपका आशीर्वाद मेरे हर सफर की नींव होंगे।”

Swaraj Kaushal Passes Away: दिग्गज ने जताया दुख

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के बाद परिवार को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेता उनके निवास पर पहुंचने लगे। नेताओं ने स्वराज कौशल को एक उत्कृष्ट विधिवेत्ता, सरल स्वभाव के सज्जन व्यक्ति और देश के प्रति समर्पित नागरिक के रूप में याद किया।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक X-पोस्ट में लिखा, “मिजोरम के पूर्व गवर्नर, सीनियर वकील और नई दिल्ली की MP बांसुरी स्वराज के पूज्य पिता स्वराज कौशल का अचानक निधन बहुत दुखद है। आज, मैं बांसुरी के घर गया और उनके पिता को दिल से श्रद्धांजलि दी। स्वराज कौशल ने बहुत लगन से देश की सेवा की। कानूनी क्षेत्र में उनके काम ने न केवल न्याय व्यवस्था को मजबूत किया बल्कि समाज के उत्थान में भी अहम भूमिका निभाई। दुख की इस घड़ी में, मैं बांसुरी स्वराज और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे और इस मुश्किल समय में परिवार को हिम्मत दे।”

दिल्ली BJP ने भी एक X-पोस्ट में शोक व्यक्त किया। पार्टी ने लिखा, “MP और राज्य मंत्री बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का आज, 4 दिसंबर, 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज, 4 दिसंबर, 2025 को शाम 4:30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।”

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

delhiDelhi newsFormer Mizoram GovernorFormer Mizoram Governor Swaraj KaushalMP bansuri swarajMP bansuri swaraj Father Swaraj KaushalSupreme Advocate Swaraj KaushalSushma swaraj husband Swaraj KaushalSwaraj KaushalSwaraj Kaushal Passes Awayमिजोरम के पूर्व गवर्नर स्वराज कौशलसुप्रीम एडवोकेट स्वराज कौशलस्वराज कौशल